Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki brezza 2026 is coming with a major update know how much the suv will change
बड़े अपडेट के साथ आ रही मारुति ब्रेजा, टेस्टिंग भी हुई शुरू; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

बड़े अपडेट के साथ आ रही मारुति ब्रेजा, टेस्टिंग भी हुई शुरू; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

संक्षेप:

मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट-सेलिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को एक बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि नया मॉडल 2026 में लॉन्च होगा। बता दें कि नई ब्रेजा की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है।

Nov 23, 2025 05:11 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट-सेलिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को एक बड़े अपडेट के साथ लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि नया मॉडल 2026 में लॉन्च होगा। बता दें कि नई ब्रेजा की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में इसका टेस्ट म्यूल सड़क पर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ। पूरी तरह कवर की गई इस कार के पीछे लगे CNG स्टिकर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इससे साफ है कि कंपनी अब ब्रेजा में अंडरबॉडी CNG टैंक का ऑप्शन देने जा रही है। आइए जानते हैं नई ब्रेजा कितनी बदलने जा रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कितनी बदल जाएगी एसयूवी

अब तक ज्यादातर CNG कारों में बूट में बड़ा सिलेंडर लगा होता है। इसकी वजह से सामान रखने की जगह काफी कम हो जाती है। अंडरफ्लोर CNG टैंक के साथ पूरा लगेज स्पेस खाली रहेगा और जरूरत पड़ने पर रियर सीट भी 100 पर्सेंट फोल्ड की जा सकेगी। यह सेटअप न सिर्फ स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी बढ़ाएगा बल्कि कार की स्टेबिलिटी और हैंडलिंग भी सुधरेगी। यानी ब्रेजा का CNG मॉडल अब फैमिली और लॉन्ग-ट्रिप दोनों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Duster 2025

Renault Duster 2025

₹ 10 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मिल सकता है लेवल-2 ADAS

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई नई ब्रेचा में बड़ा अपग्रेड लेवल-2 ADAS के रूप में देखने को मिल सकता है। मतलब सेफ्टी फीचर्स का लेवल काफी ऊपर जाने वाला है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। अभी भी ब्रेजा में 6 एयरबैग, ABS-EBD, ESC, हिल-होल्ड, ISOFIX, तीन-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं।

डिजाइन में भी होगा बदलाव

डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि इसमें नई मारुति विक्टोरिस से इंस्पायर्ड फ्रंट और रियर एलिमेंट्स मिलें। इंटीरियर फीचर्स में भी सुधार संभव है। हां, इंजन में बदलाव की संभावना कम है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। यह इंजन 103bhp की पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।