Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki brezza 2026 front face has been spied testing for the first time
पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखा नई मारुति ब्रेजा का फ्रंट फेस, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखा नई मारुति ब्रेजा का फ्रंट फेस, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

संक्षेप:

मारुति सुजुकी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा जल्द ही मिड-साइकिल अपडेट के साथ लौट रही है। हाल ही में इसकी हेविली कैमोफ्लेज्ड टेस्टिंग कार सड़क पर नजर आई। इससे एसयूवी का फ्रंट फेस और कुछ डिजाइन एलिमेंट्स सामने आए।

Nov 24, 2025 06:20 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा (Brezza) जल्द ही मिड-साइकिल अपडेट के साथ लौट रही है। हाल ही में इसकी हेविली कैमोफ्लेज्ड टेस्टिंग कार सड़क पर नजर आई। इससे एसयूवी का फ्रंट फेस और कुछ डिजाइन एलिमेंट्स सामने आए। हालांकि, यह कोई बड़ा बदलाव नहीं है और पुरानी प्रोफाइल बरकरार रखी गई है। सबसे ज्यादा चर्चा में है एसयूवी के अंदर का इंजन और CNG सेटअप। देखने से ऐसा लग रहा है कि इस बार CNG टैंक को अंडरफ्लोर रखा गया है न कि बूट में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

स्टाइल और डिजाइन में मामूली बदलाव

डिजाइन की बात करें तो ब्रेजा अपने पुराने लुक और ग्लासहाउस को बरकरार रखेगी। पीछे की तरफ टेल लैम्प्स में थोड़ा बदलाव और एलॉय व्हील्स टेस्ट म्यूल के जैसे ही रहने की संभावना है। इसके अलावा, कार में शार्क-फिन एंटेना और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प भी मिलेगा। इन छोटे अपडेट्स से एसयूवी का लुक थोड़ा ताजा और मॉडर्न लगेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.55 - 15.48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Duster 2025

Renault Duster 2025

₹ 10 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ADAS और सेफ्टी फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 ब्रेजा में लेवल-2 ADAS के आने की अफवाहें हैं। टेस्ट कार पर सेंसर साफ नहीं दिखे लेकिन रूमर के मुताबिक एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से ब्रेजा में पहले ही 6-एयरबैग्स और कुछ अन्य सेफ्टी अपग्रेड्स 2025 में शामिल किए जा चुके हैं।

पावरट्रेन सेटअप में बदलाव नहीं

पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी इस बार भी ब्रेजा में पुराने फंडामेंटल्स को बरकरार रखेगी। पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर K15C इंजन रहेगा जो 102bhp का पावर और 137Nm का टॉर्क देगा। वहीं, CNG वर्जन में आउटपुट 87bhp और 121.5Nm की ही बनी रहेगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।