Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki best-selling car baleno discount up tp rs 38000 january 2026
एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई मारुति की ये बेस्ट-सेलिंग कार; 30 km का है माइलेज, कीमत ₹6 लाख

एक झटके में हजारों रुपये सस्ती हो गई मारुति की ये बेस्ट-सेलिंग कार; 30 km का है माइलेज, कीमत ₹6 लाख

संक्षेप:

मारुति की बेस्ट-सेलिंग कार बलेनो पर भी जनवरी, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान मारुति सुजुकी बलोनो (Maruti Suzuki Baleno) खरीदने पर ग्राहक 38,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Jan 06, 2026 12:01 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

मारुति की बेस्ट-सेलिंग कार बलेनो पर भी जनवरी, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 में मारुति सुजुकी बलोनो (Maruti Suzuki Baleno) 22,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल रही थी। बता दें कि इस दौरान बलेनो खरीदने पर ग्राहक 38,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 15,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

मारुति बलेनो में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि भारतीय ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी बलेनो कुल 4 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मौजूद है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 6.87 - 10.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी

दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कर में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले एंड एंड्राइड कनेक्टिविटी के अलावा एलइडी प्रोजेक्टर हैडलाइट भी दिया गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

करीब 30 किमी का माइलेज

भारत में बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख से लेकर 9.10 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल वैरिएंट में 20 से 22 किमी तक माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड पर करीब 30 किमी तक माइलेज देने का दावा करती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।