
5-स्टार सेफ्टी वाली भारत में बनी ये SUV अब दुनिया में मचाएगी धमाल, 450 यूनिट विदेश रवाना
मारुति सुजुकी ने अपनी मिड-साइज SUV विक्टोरिस (Victoris) के एक्सपोर्ट की शुरुआत कर दी है। पहली खेप में 450 से ज्यादा यूनिट्स को गुजरात के मुंद्रा और पिपावाव पोर्ट से विदेशों के लिए रवाना किया गया है।
मारुति सुजुकी ने अपनी मिड-साइज SUV विक्टोरिस (Victoris) के एक्सपोर्ट की शुरुआत कर दी है। पहली खेप में 450 से ज्यादा यूनिट्स को गुजरात के मुंद्रा और पिपावाव पोर्ट से विदेशों के लिए रवाना किया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में इस SUV को ‘Across’ नाम से बेचा जाएगा। कंपनी की प्लानिंग इसे 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करने की है जिसमें लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे मार्केट होंगे। भारत में डिजाइन और डेवलप की गई यह SUV मारुति सुजुकी के “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” विजन को मजबूती देती है।






क्या कहती है कंपनी
इस मौके पर मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने बताया कि, “साल 2025 कंपनी के लिए एक्सपोर्ट के लिहाज से काफी अहम रहा। कैलेंडर ईयर 2025 में मारुति सुजुकी ने 3.9 लाख से ज्यादा गाड़ियों का निर्यात किया और लगातार पांचवीं बार भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर बनी। उन्होंने बताया कि जहां 2020 से 2025 के बीच भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में 1.43 गुना बढ़ोतरी हुई, वहीं मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 4.67 गुना तक बढ़ा है। विक्टोरिस के एक्सपोर्ट से कंपनी की इंटरनेशनल पोर्टफोलियो और मजबूत होने की उम्मीद है”।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
सेफ्टी में है 5-स्टार
मारुति सुजुकी विक्टोरिस को एक मॉडर्न और टेक-लोडेड SUV के तौर पर पेश किया गया है। इसे सेफ्टी के लिए Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। बता दें कि सितंबर, 2025 में भारत में लॉन्च होने के बाद से यह SUV खासतौर पर यंग कस्टमर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हुई है। इस SUV ने हाल ही में ICOTY 2026 (Indian Car of the Year) अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसे जापान मोबिलिटी शो 2025 में भी इंटरनेशनल ऑडियंस के सामने शोकेस किया गया था।
दमदार है पावरट्रेन
फीचर्स और पावरट्रेन की बात करें तो विक्टोरिस पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG, तीनों ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है। साथ ही ALLGRIP Select 4x4 का ऑप्शन इसे ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए भी खास बनाता है। अब ‘Across’ नाम से इसकी ग्लोबल एंट्री के साथ मारुति सुजुकी मेड-इन-इंडिया गाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी नई ऊंचाई दे रही है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




