अमेरिका समेत 100 देशों में दिखेगा इस मेड-इन-इंडिया SUV का दम, इसे हर महीने 9000 लोग खरीद रहे
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी मिड-साइज स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल विक्टोरिस का विदेशों में एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी 450 से ज्यादा यूनिट्स का पहला बैच मुंद्रा और पिपावाव बंदरगाहों से भेजा। कंपनी ने बताया कि यह SUV दुनियाभर में 'अक्रॉस' नाम से बेची जाएगी।

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी मिड-साइज स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल विक्टोरिस का विदेशों में एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी 450 से ज्यादा यूनिट्स का पहला बैच मुंद्रा और पिपावाव बंदरगाहों से भेजा। कंपनी ने बताया कि यह SUV दुनियाभर में 'अक्रॉस' नाम से बेची जाएगी। वहीं, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका सहित लगभग 100 देशों और रीजन में उपलब्ध होगी। बता दें कि मारुति सुजुकी ने पिछले साल सितंबर में घरेलू बाजार में विक्टोरिस लॉन्च की थी। अब इस मॉडल के एक्सपोर्ट के जरिए ग्लोबल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।






मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा, "कंपनी का एक्सपोर्ट पर जोर 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' विजन के साथ जुड़ा हुआ है। कैलेंडर ईयर 2025 में 3.9 लाख से ज्यादा गाड़ियों के एक्सपोर्ट के साथ, हम लगातार 5वें साल भारत के नंबर-1 पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर बनकर उभरे। इस साल हमने अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल, e VITARA के एक्सपोर्ट की शुरुआत के साथ यूरोप में फिर से एंट्री की।"
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
उन्होंने आगे कहा, "पिछले 5 सालों में मारुति सुजुकी की एक्सपोर्ट ग्रोथ इंडस्ट्री से ज्यादा रही है। अगर हम पिछले 5 सालों में CY2020 से CY2025 तक भारत के पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट की ग्रोथ देखें, तो जहां बाकी इंडस्ट्री 1.43 गुना बढ़ी। वहीं, मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 4.67 गुना बढ़ा। विक्टोरिस के जुड़ने से हमारे एक्सपोर्ट के लक्ष्यों को और सपोर्ट मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इसे इंटरनेशनल मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।"
भारत में इस मिड-साइज SUV की एक्स-शोरूम कीमत 10,49,900 रुपए है। यह सभी मारुति सुजुकी एरिना शोरूम पर 21 वैरिएंट और 10 कलर ऑप्शन (3 डुअल टोन और 7 मोनोटोन कलर) के साथ उपलब्ध है। मारुति विक्टोरिस को कुल 6 वैरिएंट में मिलती है, जिसमें LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+, और ZXI+(O) शामिल हैं। भारतीय बाजार में 4 महीने के दौरान इसकी 36,267 यूनिट बिक चुकी हैं। यानी हर महीने इसकी औसतन 9,067 यूनिट बिकीं।
मारुति विक्टोरिस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
विक्टोरिस में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 103hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116hp पावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप और तीसरा 89hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG ऑप्शन शामिल है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e-CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।
विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर प्रमुखता से दिखाई देते हैं।
विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



