बैंक जाकर निकाल लीजिए पैसा! 5 सितंबर को लॉन्च होने जा रही नई मारुति बलेनो; जानिए 5 बड़े बदलाव
मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो को फ्रेश लुक देने की तैयारी में है। बता दें कि 5 सितंबर को इसका नया अवतार भारतीय सड़कों पर उतरने वाला है।

मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो को एक नया और फ्रेश लुक देने की तैयारी में है। साल 2022 में सेकेंड-जनरेशन लॉन्च होने के बाद से इस कार में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में टेस्ट-म्यूल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। बता दें कि 5 सितंबर को इसका नया अवतार भारतीय सड़कों पर उतरने वाला है। अगर आप भी नई बलेनो खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।
एक्सटीरियर बदलाव
नई बलेनो फेसलिफ्ट में बेसिक शेप और साइज पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, इसके फ्रंट लुक को थोड़ा नया बनाया गया है। इसमें रिवाइज्ड हेडलाइट्स, नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर और फॉग लैंप्स का नया ट्रीटमेंट मिलेगा। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि रियर में हल्का बंपर अपडेट और नए कलर ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.8 लाख
केबिन में बड़ा टेक अपग्रेड
कार के अंदर सबसे बड़ा बदलाव इसका नया और बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है, जो पुराने 9-इंच सिस्टम की जगह लेगा। यह स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल, वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM और रियर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
प्रीमियम फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फेसलिफ्ट में मारुति अपनी नई कारों वाले कुछ खास फीचर्स भी जोड़ सकती है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स और ओआरवीएम (ORVMs) में इंटीग्रेटेड ब्लाइंड-स्पॉट अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल और एलईडी लाइटिंग को बरकरार रखा जाएगा।
नया Z-सीरीज इंजन
बोनट के नीचे एक बड़ा मैकेनिकल बदलाव देखने को मिल सकता है। पुरानी के-सीरीज 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन की जगह मारुति की नई Z-सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दी जा सकती है। यह वही इंजन है जो हाल ही में नई स्विफ्ट और डिजायर में देखा गया है और बेहतरीन माइलेज ऑफर करता है।
लॉन्च टाइमलाइन
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में 5 सितंबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 2022 के बाद बलेनो का पहला बड़ा अपडेट होगा। कंपनी इस नए फेसलिफ्ट के जरिए प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी बढ़त को और मजबूत बनाए रखना चाहती है।


