Maruti Suzuki Baleno को खरीदना हुआ महंगा, दो महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक यानी बलेनो के सेलेक्टेड वेरिएंट्स को महंगा कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी और यह दो महीने के अंदर बलेनो को दिया गया दूसरा प्राइस हाइक है।

Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी बलेनो
Maruti Suzuki Baleno 2026
केवल
₹8,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी ने एक बार फिर से ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक यानी बलेनो के सेलेक्टेड वेरिएंट्स को महंगा कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने ही कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी और यह दो महीने के अंदर बलेनो को दिया गया दूसरा प्राइस हाइक है। नई कीमतों के बाद प्रीमियम हैचबैक अब ₹5.99 लाख से ₹9.47 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है। आइए जानते हैं कंपनी ने बलेनो के किस वेरिएंट को कितना प्राइस हाइक दिया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.17 लाख
EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Kia Sonet
₹ 7.41 - 14.47 लाख
EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
EMI केवल₹10,500/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें

Alpha वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगा

बलेनो के टॉप-स्पेक अल्फा पेट्रोल MT और अल्फा पेट्रोल AMT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अभी भी ₹5.99 लाख में उपलब्ध है। इसके बाद जीटा (Zeta) पेट्रोल MT, जीटा पेट्रोल AMT और जीटा CNG वेरिएंट आते हैं। इन तीनों की कीमत को 15 हजार रुपये बढ़ाया गया है। वहीं, डेल्टा पेट्रोल MT, डेल्टा पेट्रोल AMT और डेल्टा CNG वेरिएंट अब 7,500 रुपये महंगे हो गए हैं।

पेट्रोल और CNG इंजन का विकल्प

बलेनो में फिलहाल दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और इसी इंजन के साथ CNG किट वाला ऑप्शन शामिल है। ट्रांसमिशन की बात करें, तो पेट्रोल और CNG मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं।

जल्द आएगा Baleno Facelift

बलेनो की कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब इसके फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्चिंग बेहद करीब है। नई बलेनो को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाना है। फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स और पावरट्रेन से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इनमें बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, Level 1 ADAS और CNG-AMT कॉम्बिनेशन जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। नई बलेनो मौजूदा बलेनो से थोड़ी महंगी भी हो सकती है।

ब्रेजा भी हो चुकी है महंगी

मारुति सुजुकी ने अपनी ब्रेजा के कुछ वेरिएंट्स को भी महंगा कर दिया है। ब्रेजा LXi CNG, ZXi CNG और ZXi CNG ड्यूल-टोन वेरिएंट अब 5 हजार रुपये महंगे हो गए हैं। इन तीनों वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी की गई है। ब्रेजा के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्राइसहाइक के बाद भी ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख रुपये और टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

(Photo: carbloghub)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़मारुति सुजुकी बलेनो को खरीदना हुआ महंगा, दो महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत