Maruti Suzuki की नई बलेनो में CNG के साथ AMT गियरबॉक्स, वेंटिलेटेड सीट्स का भी मजा
मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ्ट आने वाला है। नई बलेनो अगले महीने लॉन्च होगी। इसी बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी नई बलेनो में सीएनजी के साथ एएमटी गियरबॉक्स देने वाली है।

मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर प्रीमियम हैचबैक- Baleno का फेसलिफ्ट लाने वाली है। नई बलेनो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। सामने आई तस्वीरों से इसके डिजाइन में होने वाले बदलावों का अंदाजा लग रहा है। यह 5 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इसी बीच V3 Cars की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत इसका CNG-AMT कॉम्बिनेशन हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नई बलेनो सीएनजी को को AMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इससे खासतौर पर शहरों में रहने वाले ग्राहकों को फायदा होगा, जहां हर दिन ट्रैफिक में ड्राइव करना पड़ता है।
डिजाइन में मिलेंगे मामूली बदलाव
बलेनो फेसलिफ्ट के फ्रंट प्रोफाइल में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया या अपडेटेड फ्रंट बंपर और मॉडिफाइड ग्रिल दी जा सकती है। हो सकता है कि मारुति ग्रिल के बीच एक कनेक्टेड LED बार या क्रोम स्ट्रिप दे, जो दोनों हिस्सों को जोड़ने के साथ LED DRLs का एक्सटेंशन भी हो सकती है। कार का ओवरऑल सिल्हूट मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसमें नए 16-इंच अलॉय व्हील मिल सकते हैं। रियर हिस्से में भी मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, टेल-लैंप के डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.8 लाख
ज्यादा प्रीमियम होगा केबिन
केबिन में नई बलेनो को नया इंटीरियर थीम और थोड़ा रिफ्रेश्ड डैशबोर्ड लेआउट मिल सकता है। मौजूदा मॉडल के HUD और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे। इसके अलावा फेसलिफ्ट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, बड़ा इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर और बेहतर स्पीकर सिस्टम जैसे नए फीचर्स ऑफर किए जाने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
मेकैनिकली बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन करीब 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क पैदा करता है। पेट्रोल वर्जन में मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, सीएनजी वर्जन में यही इंजन बेहतर माइलेज के लिए अलग ट्यूनिंग के साथ आता है और करीब 77.5 PS और 98.5 Nm का आउटपुट देता है। अब सीएनजी पावरट्रेन के साथ इसमें AMT गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।
आगे आ सकता है हाइब्रिड वेरिएंट
मारुति सुजुकी नई Z12E इंजन पर बेस्ड series-hybrid टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है। यह तकनीक सबसे पहले फ्रॉन्क्स में ऑफर किए जाने की उम्मीद है। बाद में कंपनी के दूसरे मॉडल में भी ऑफर कर सकती है। बलेनो भी भविष्य में इस हाइब्रिड तकनीक से लैस हो सकती है।


