नए अवतार में आ रही मारुति की नंबर-1 कार, टेस्टिंग भी हुई शुरू; मिलेगा नया इंजन और ज्यादा माइलेज
भारत की सड़कों पर राज करने वाली मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) जल्द नए अवतार में नजर आने वाली है। बता दें कि हाल ही में इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

भारत की सड़कों पर राज करने वाली प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) जल्द ही एक नए अवतार में नजर आने वाली है। बता दें कि हाल ही में इस कार के फेसलिफ्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे यह साफ हो गया है कि कंपनी 2026 की दूसरी छमाही तक इसे मार्केट में उतारने की तैयारी में है। बता दें कि साल 2022 के बाद इसमें यह पहला बड़ा अपडेट होने जा रहा है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नई बलेनो पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम होगी। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






कुछ ऐसी होगी डिजाइन
इसमें एक नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर और नए डिजाइन की हेडलाइट्स दी गई हैं। वहीं, कार को एक 'मस्कुलर' लुक देने के लिए इसमें क्लैमशेल शेप का बोनट और नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, फ्रंट ग्रिल के इंसर्ट्स पहले से ज्यादा बोल्ड हैं और साथ ही इसमें नई LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) भी देखने को मिल सकती हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
केबिन में भी होंगे बड़े बदलाव
केबिन के अंदर भी मारुति ने लग्जरी और सहूलियत का पूरा ध्यान रखा है। खबर है कि 2026 बलेनो में एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, इंटीरियर में नए मटीरियल और प्रीमियम ट्रिम्स का इस्तेमाल किया जाएगा। कार में अब एक 'ऑल-डिजिटल' इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है, जो ड्राइवर को सारी जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर देगा।
सेफ्टी भी होगी दमदार
फीचर्स की लिस्ट को बढ़ाने के लिए कंपनी इसमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और लेदरेट सीट्स जैसे शानदार फीचर्स भी दे सकती है। वहीं, सेफ्टी और ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए ORVMs पर टर्न सिग्नल्स और नई इन-कार कनेक्टिविटी बेस्ड फंक्शन्स भी शामिल किए जा सकते हैं। ये अपडेट बलेनो को अपने सेगमेंट की सबसे हाई-टेक हैचबैक कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर खड़ा कर देंगे।
पावरट्रेन में होगा बड़ा बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव कार के इंजन में देखने को मिल सकता है। फिलहाल बलेनो में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति इसमें लेटेस्ट स्विफ्ट और डिजायर वाला नया 'Z-सीरीज' 3-सिलेंडर इंजन दे सकती है। इसके अलावा, 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन भी ऑप्शन के तौर पर दिया जा सकता है। वहीं, सीएनजी का ऑप्शन भी पहले के तरह ही मौजूद रहेगा। बता दें कि बिक्री के लिहाज से बीते कुछ टाइम से बलेनो कंपनी के साथ-साथ देश की भी नंबर-1 प्रीमियम हैचबैक कार बनी हुई है।
(फोटो क्रेडिट- Harsh Vlogs/Youtube)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


