बड़े बदलावों के साथ लॉन्च हुई मारुति बलेनो, नए इंजन और लेवल-2 ADAS से लैस; जानिए कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को बड़े अपडेट के साथ मार्केट में उतार दिया है। बता दें कि 2026 मॉडल वाली नई बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है।

maruti suzuki baleno facelift 2026 launched with a new engine at rs 6-10 lakh
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट 2026
Maruti Suzuki Swift
केवल
₹7,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पसंदीदा प्रीमियम हैचबैक बलेनो को बड़े अपडेट के साथ मार्केट में उतार दिया है। बता दें कि 2026 मॉडल वाली नई बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बार सिर्फ लुक्स में ही बदलाव नहीं किया है, बल्कि गाड़ी के अंदर कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलते हैं। इस नए मॉडल में बिल्कुल नया तीन-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन, पहले से बेहतर और हाई-टेक केबिन और सुरक्षा के लिए बेहद एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। यह कार अब अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली गाड़ियों में शामिल हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.1 लाख
EMI केवल₹8,000/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें

लेवल 2 ADAS से लैस हुई बलेनो

इस नई बलेनो की सबसे बड़ी और खास बात इसमें दिया गया लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर है। इस सेगमेंट की किसी भी गाड़ी में ऐसा सेफ्टी फीचर पहली बार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, कंपनी ने इसके पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव किया है। नई बलेनो में अब वही इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो मारुति की हालिया लॉन्च हुई कुछ नई गाड़ियों में देखने को मिला था। यह कार न सिर्फ देखने में ज्यादा आकर्षक लगती है, बल्कि ड्राइव करने के मामले में भी अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक हो गई है।

नए इंजन के साथ आई कार

पावरट्रेन की बात करें तो 2026 बलेनो के बोनट के नीचे 1.2-लीटर का नया तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति सुजुकी अपनी नई जनरेशन की स्विफ्ट और डिजायर में भी इसी इंजन का इस्तेमाल कर रही है। पुराने इंजन को हटाकर नया इंजन लगाना कंपनी की नई रणनीति का हिस्सा है। मारुति ने इस कार में टर्बोचार्जर देने के बजाय नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल सेटअप पर ही भरोसा बनाए रखा है। यह नया इंजन रोजाना के शहर के सफर में बढ़िया माइलेज देने के साथ-साथ काफी स्मूथ और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी देता है।

फीचर्स भी हैं दमदार

कार के अंदर बैठते ही आपको फीचर्स की एक लंबी लिस्ट देखने को मिलेगी। कंपनी ने केबिन को काफी आरामदायक और मॉडर्न बनाया है। इसमें अब वायरलेस चार्जिंग पैड दिया गया है, जो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है ताकि लंबे समय तक चार्ज करने पर आपका स्मार्टफोन गर्म न हो। इसके अलावा, एंटरटेनमेंट के लिए क्लैरियन का शानदार ऑडियो सिस्टम लगाया गया है। सबसे खास बात यह है कि इसकी आगे की सीटों में अब वेंटिलेशन की सुविधा मिलती है।

जबरदस्त है कार की सेफ्टी

सेफ्टी के मामले में नई बलेनो ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है। इसका लेवल 2 ADAS पैकेज ड्राइवर के काम को बेहद आसान और सफर को सुरक्षित बनाता है। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटोमैटिक हाई-बीम असिस्ट जैसे कई कमाल के फीचर्स शामिल हैं। केवल ADAS ही नहीं, बल्कि कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ही, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़बड़े बदलावों के साथ लॉन्च हुई मारुति बलेनो, नए इंजन और लेवल-2 ADAS से लैस