जुलाई में 18,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदी यह कार, कीमत सिर्फ ₹5.63 लाख; अब आया हजारों का डिस्काउंट
दिग्गज कार निर्माता मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान मारुति बलेनो पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि बीते महीने यानी जुलाई, 2026 में मारुति बलेनो को 18,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। आइए जानते हैं मारुति बलेनो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन
मारुति बलेनो में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि भारतीय ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी बलेनो कुल 4 वैरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मौजूद है।
कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कर में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले एंड एंड्राइड कनेक्टिविटी के अलावा एलइडी प्रोजेक्टर हैडलाइट भी दिया गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद है। इसके अलावा भी मारुति बलेनो में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।
करीब 30 किमी का माइलेज
भारत में बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.63 लाख से लेकर 8.96 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल वैरिएंट में 20 से 22 किमी तक माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड पर करीब 30 किमी तक माइलेज देने का दावा करती है। यानी कुल मिलकार मारुति सुजुकी बलेनो माइलेज चाहने वालों के लिए भी एक वैल्यू फॉर मनी कार है।



