मारुति की 30 km माइलेज वाली इस नंबर-1 कार पर आया बंपर डिस्काउंट, कीमत ₹5.63 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी के अलग-अलग मॉडलों पर जुलाई, 2026 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी क्रम में कंपनी की नंबर-1 प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी ताबड़तोड़ छूट मिल रही है।

मारुति सुजुकी के अलग-अलग मॉडलों पर जुलाई, 2026 में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी क्रम में कंपनी की नंबर-1 प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) पर भी ताबड़तोड़ छूट मिल रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान मारुति बलेनो पर अधिकतम 30,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संंपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति बलेनो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन
मारुति बलेनो में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि भारतीय ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी बलेनो कुल 4 वैरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में मौजूद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Baleno 2026
₹ 6.8 लाख से शुरू
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.17 लाख
Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख
कार में है 6-एयरबैग की सेफ्टी
दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर कर में 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, एप्पल कारप्ले एंड एंड्राइड कनेक्टिविटी के अलावा एलइडी प्रोजेक्टर हैडलाइट भी दिया गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मौजूद है। इसके अलावा भी मारुति बलेनो में ढ़ेर सारे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।
करीब 30 किमी का माइलेज
भारत में बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.63 लाख से लेकर 8.96 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल वैरिएंट में 20 से 22 किमी तक माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड पर करीब 30 किमी तक माइलेज देने का दावा करती है। यानी कुल मिलकार मारुति सुजुकी बलेनो माइलेज चाहने वालों के लिए भी एक वैल्यू फॉर मनी कार है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


