स्विफ्ट, वैगन R, ऑल्टो, ब्रेजा और ईको पर तगड़ा ऑफर, 45 हजार रुपये तक का फायदा

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकि की कारों पर इस महीने तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप कंपनी की ऑल्टो, वैगन R, स्विफ्ट, ब्रेजा और विक्टोरिस को बेस्ट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इन गाड़ियों पर 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं।

स्विफ्ट, वैगन R, ऑल्टो, ब्रेजा और ईको पर तगड़ा ऑफर, 45 हजार रुपये तक का फायदा

मारुति सुजुकी की नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए सबसे बेस्ट है। पिछले महीने कंपनी अपनी अरीना डीलरशिप्स पर 50 हजार रुपये तक के फायदे ऑफर कर रही थी। फाइनेंशियल ईयर की जबर्दस्त क्लोजिंग के साथ कंपनी ने मार्च वाले ऑफर के कई सारे बेनिफिट्स को अप्रैल तक एक्सटेंड कर दिया है। इसमें आप स्विफ्ट, सेलेरियो, S-Presso, ब्रेजा और विक्टोरिस जैसी कारों पर 45 हजार रुपये के बेनिफिट दिए जा रहे हैं। तो अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ऑल्टो, S-Presso, वैगन R और सेलेरियो पर तगड़ी

ऑटोकार इंडिया (Autocar India) की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ऑल्टो, S-Presso, वैगन R और सेलेरियो पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 2,500 रुपये का इंस्टिट्यूशनल सेल ऑफर या 2,100 रुपये का रूरल सेल ऑफर दे रही है। ग्राहक एंट्री-लेवल हैचबैक पर मैक्सिमम 37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Alto के टैक्सी वर्जन यानी Tour H1 पर भी 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है, जिससे आपकी मैक्सिमम सेविंग्स 35,000 रुपये तक हो जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

वैगन R के टैक्सी वर्जन- Tour H3 पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये के स्क्रैपेज बोनस के साथ 40 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। खास बात है कि आपको इस पर 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस भी मिल सकता है।

स्विफ्ट पर कमाल का ऑफर

अरीना लाइन-अप में स्विफ्ट पर मैक्सिमम 45 हजार रुपये के बेनिफिट दिए जा रहे है। इसमें 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 5 हजार रुपये का इंस्टिट्यूशनल ऑफर शामिल है। डिजायर पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, ग्राहक इसके टैक्सी वर्जन यानी टूर एस पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस के साथ खरीद सकते हैं।

भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें ईको

ईको पर 37,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस पर 10 हजार रुपये की कैश छूट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। साथ ही इसके कुछ सेलेक्टेड वेरिएंट पर 2,500 रुपये का इंस्टिट्यूशनल ऑफर भी दे रही है। इसी मॉडल पर बेस्ड टूर V पर कंपनी इंस्टीट्यूशनल सेल ऑफर को छोड़कर बाकी सभी डील दे रही है, जिससे इस पर दी जा रही टोटल सेविंग 35,000 रुपये तक हो जाती है।

ब्रेजा और विक्टोरिस पर 45 हजार रुपये तक का फायदा

ब्रेजा पर कंपनी 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट दे रही है, जिसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज या 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 5 हजार रुपये का इंस्टीट्यूशनल सेल ऑफर शामिल है। विक्टोरिस पर केवल 30 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

नोट: कारों पर दिए जा रहे ऑफर शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। कोई भी कार खरीदने का फैसला करने से पहले इन ऑफर्स के बारे में सही से जानकारी ले लें।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।