बड़ा धमाका करने की तैयारी में Maruti और Toyota, आ रहे इन 7 बेहतरीन कारों का धांसू फेसलिफ्ट
मारुति और टोयोटा फैन्स के लिए आने वाले दिन बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। दोनों कंपनियां आने वाले दिनों में 7 कारों के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें ग्लांजा और फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट भी शामिल हैं।

Maruti Suzuki और Toyota भारत में अपनी कारों की रेंज को लगातार अपडेट कर रही हैं। दोनों कंपनियों ने हाल ही में कई मॉडल्स में बदलाव किए हैं और अब आने वाले महीनों में 7 और कारों के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इनमें Glanza, Fronx, Taisor, Grand Vitara, Hyryder, Innova Hycross और Invicto शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि इनमें कई मॉडल्स में Level 2 ADAS और नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
Toyota Glanza Facelift
बलेनो के अपडेट होने के बाद अब टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट की भी जल् एंट्री होने वाली है। इसे अक्टूबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें नया टोयोटो स्पेसिफिक ग्रिल, अपडेटेड बंपर और लाइटिंग में छोटे बदलाव मिल सकते हैं। नए अलॉय व्हील्स और रियर में भी मामूली बदलाव संभव हैं। इंजन की बात करें, तो मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल की जगह नया 1.2 लीटर 3 सिलेंडर Z12E इंजन मिल सकता है। इसमें Level 2 ADAS के तहत ऑटोनोमस इमर्जेंसी ब्रेकिंग, Lane Keep Assist, Adaptive Cruise Control और Automatic High Beam जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Maruti Fronx Facelift
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। स्पाई शॉट्स में इसके रीडिजाइन्ड ग्रिल, नए फ्रंट बंपर और अपडेटेड LED लाइटिंग की झलक मिल चुकी है। रियर और अलॉय व्हील्स में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। सबसे बड़ा अपडेट टेक्नोलॉजी के मामले में देखने को मिल सकता है क्योंकि फ्रॉन्क्स में Level 2 ADAS मिलने की उम्मीद है। मारुति का नया स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम भी छोटे मॉडल्स के लिए तैयार किया जा रहा है और फ्रॉन्क्स सबसे पहली कार हो सकती है, जिसमें यह दिया जा सकता है। हालांकि, फेसलिफ्ट के लिए हाइब्रिड इंजन को अभी कन्फर्म नहीं किया गया है।
Toyota Urban Cruiser Taisor Facelift
फ्रॉन्क्स के बाद टोयोटा टाइजर भी अपडेट होगी। दोनों एसयूवी एक ही प्लैटफॉर्म और मेकैनिकल कंपोनेंट शेयर करती हैं। टाइजर फेसलिफ्ट में नया ग्रिल, बंपर और LED DRLs मिल सकते हैं। जबकि, इसका ओवरऑल डिजाइन ज्यादा नहीं बदलेगा। कार में मौजूदा इंजन सेटअप कंटिन्यू रह सकते हैं। ADAS, ज्यादा एयरबैग्स और नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग मार्च 2027 के आसपास होने की उम्मीद है।
Maruti Grand Vitara Facelift
ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट में बाकी मॉडल्स के मुकाबले बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें ज्यादा बोल्ड ग्रिल, रीडिजाइन्ड बंपर और नए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिल सकते हैं। रियर में कनेक्टेड LED लाइटिंग और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ज्यादा प्रीमियम मटेरियल मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Level 2 ADAS, पावर्ड टेलगेट और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी ऐड किए जा सकते हैं। एसयूवी में मौजूदा 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और सीएनजी पावरट्रेन जारी रहने की उम्मीद है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder Facelift
हाइराइडर फेसलिफ्ट में ग्रैंड विटारा जैसे ही कई अपडेट्स मिलेंगे। बाहर रिवाइज्ड ग्रिल, बंपर, लाइटिंग और अलॉय व्हील्स में बदलाव हो सकते हैं। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, बेहतर अपहोल्स्ट्री और ज्यादा प्रीमियम फीचर मिल सकते हैं। Level 2 ADAS भी मिलने की उम्मीद है। एसयूवी में मौजूदा 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG इंजन जारी रहेंगे, जबकि सेलेक्ट वेरिएंट्स में AWD का ऑप्शन भी मिलता रहेगा।
Toyota Innova Hycross Facelift
इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट को 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका फ्रंट डिजाइन न्यू-जेनरेशन हाइलक्स से इन्सपायर्ड हो सकता है। इसमें बड़ी अपराइट ग्रिल, स्लिम LED हेडलैंप्स, नए DRLs और रीडिजाइन्ड बंपर्स मिल सकते हैं। केबिन में बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, अपडेटेड 360 डिग्री कैमरा और ज्यादा connected features दिए जा सकते हैं।
Maruti Invicto Facelift
सबसे आखिर में मारुति इन्विक्टो की भी एंट्री हो सकती है। इसमें हाइक्रॉस जैसे एक्सटीरियर अपडेट्स, नया ग्रिल, बंपर और अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। केबिन में प्रीमियम JBL ऑडियो सिस्टम, बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पावर्ड सेकेंड रो ऑटोमन सीट्स जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें मौजूदा 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और e-CVT सेटअप जारी रहेगा।



