₹3.99 लाख वाली इस कार पर आया ₹50000 से ज्यादा का डिस्काउंट, 34 km है माइलेज; बिक्री में भी नंबर-1

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ऑल्टो हमेशा से लोगों की पसंद रही है। अगले कुछ दिनों में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है।

₹3.99 लाख वाली इस कार पर आया ₹50000 से ज्यादा का डिस्काउंट, 34 km है माइलेज; बिक्री में भी नंबर-1
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ऑल्टो हमेशा से लोगों की पसंद रही है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में ऑल्टो K10 को ताबड़तोड़ लोगों ने खरीदा। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी ऑल्टो K10 पर मई, 2026 के दौरान 52,500 रुपये तक की छूट दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

शानदार डिजाइन और इंटीरियर

मारुति सुजुकी ऑल्टो ऑल्टो K10 के लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी मॉडर्न है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड पर अब टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलने लगे हैं जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, पावर विंडो और एक बेहतर डैशबोर्ड लेआउट इसे बजट में एक प्रीमियम फील देता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दमदार पावरट्रेन और माइलेज

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी का भरोसेमंद नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ आती है। पेट्रोल पर यह लगभग 24.39 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं, सीएनजी वैरिएंट में यह आंकड़ा 33.85 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है। बता दें कि यह भारत की ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार है। इसने मार्केट में 50 लाख यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की है।

बेहतर सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से भी अब ऑल्टो K10 पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 5.96 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।