डिमांड में नंबर-1 बनी मारुति की यह कार, साल भर में दोगुने से ज्यादा बढ़ी बिक्री; कीमत ₹5 लाख से कम
मारुति सुजुकी डिजायर ने जून, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हालांकि, डिमांड की बात करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) सबसे आगे रही।

मारुति की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई बिक्री की बात करों तो करीब 18,000 यूनिट्स बिक्री करके मारुति सुजुकी डिजायर ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हालांकि, डिमांड की बात करें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10) सबसे आगे रही। बता दें कि इस दौरान ऑल्टो की बिक्री में सालाना आधार पर 106 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 5,045 यूनिट थी। बता दें कि मारुति के किसी भी मॉडल में इससे ज्यादा बिक्री में सालाना बढ़ोतरी नहीं देखी गई।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख
Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख
Renault Kwid
₹ 4.53 - 5.61 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
शानदार डिजाइन और इंटीरियर
मारुति सुजुकी ऑल्टो ऑल्टो K10 के लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी मॉडर्न है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड पर अब टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलने लगे हैं जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, पावर विंडो और एक बेहतर डैशबोर्ड लेआउट इसे बजट में एक प्रीमियम फील देता है। बता दें कि ऑल्टो K10 कंपनी की एकमात्र कार है जिसनें 50 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है।
दमदार पावरट्रेन और माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी का भरोसेमंद नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ आती है। पेट्रोल पर यह लगभग 24.39 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं, सीएनजी वैरिएंट में यह आंकड़ा 33.85 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है। बता दें कि यह भारत की ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार है। इसने मार्केट में 50 लाख यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की है।
बेहतर सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से भी अब ऑल्टो K10 पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 5.45 लाख रुपये तक जाती है।
ऑल्टो पर बंपर डिस्काउंट भी
बता दें कि जुलाई, 2026 के दौरान मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 पर कंपनी बंपर डिस्काउंट भी दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति ऑल्टो खरीदने पर 50,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। हालांकि, डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


