मारुति की ऑल-टाइम नंबर-1 कार, कीमत ₹5 लाख से कम; इसे पिछले 6 महीनों में 64,747 लोगों ने खरीदा
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून की बात करें तो इस दौरान भी मारुति के कई मॉडलों की ताबड़तोड़ बिक्री हुई।

भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति की कारों को खूब पसंद किया जाता है। इनमें मारुति सुजुकी डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, स्विफ्ट और ऑल्टो जैसी कारें शामिल हैं। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून की बात करें तो इस दौरान भी मारुति के कई मॉडलों की ताबड़तोड़ बिक्री हुई। मारुति डिजायर ने तो इस दौरान टॉप-पोजिशन ही हासिल कर लिया। वहीं, कंपनी की पॉपुलर ऑल्टो ने भी कमाल कर दिया। मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) को इस दौरान कुल 64,747 नए ग्राहक मिले। इस दौरान ऑल्टो की बिक्री में 43 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।
शानदार डिजाइन और इंटीरियर
मारुति सुजुकी ऑल्टो ऑल्टो K10 के लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी मॉडर्न है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल और शार्प हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देती हैं। इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड पर अब टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलने लगे हैं जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, पावर विंडो और एक बेहतर डैशबोर्ड लेआउट इसे बजट में एक प्रीमियम फील देता है। बता दें कि ऑल्टो K10 कंपनी की एकमात्र कार है जिसनें 50 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है।
दमदार पावरट्रेन और माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कंपनी का भरोसेमंद नेक्स्ट-जेन के-सीरीज 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ आती है। पेट्रोल पर यह लगभग 24.39 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं, सीएनजी वैरिएंट में यह आंकड़ा 33.85 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है। बता दें कि यह भारत की ऑल-टाइम बेस्ट-सेलिंग कार है। इसने मार्केट में 50 लाख यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की है।
बेहतर सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से भी अब ऑल्टो K10 पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 5.45 लाख रुपये तक जाती है।



