Maruti Suzuki की चार नई 7 सीटर कार, लिस्ट में नई विटारा और अर्टिगा भी
7-सीटर फैमिली कारों की भारी मांग को देखते हुए मारुति सुजुकी 2027 तक चार नए मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी और एमपीवी के बारे में।

मारुति सुजुकी के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी भारत में 2030-31 तक 28 नए मॉडल लॉन्च करने का प्लान किया है। ये मॉडल 6 से अधिक पावरट्रेन ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इनमें पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक वीइकल, हाइब्रिड, इथेनॉल और फ्लेक्स-फ्यूल वीइकल शामिल हैं। साथ ही 7-सीटर फैमिली कारों की भारी मांग को देखते हुए कंपनी 2027 तक चार नए मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी और एमपीवी के बारे में।






मारुति सबकॉम्पैक्ट एमपीवी (YDB)
रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी एक सब-4 मीटर एमपीवी पर काम कर रही है। इसका कोडनेम YDB है। यह जापान में बिकने वाली सुजुकी स्पेसिया पर बेस्ड होगी। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इसे मारुति के नेक्सा शोरूम से सेल किया जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा (Y17)
7-सीटर मारुति ग्रैंड विटारा (कोडनेम Y17) की अभी टेस्टिंग चल रही है। यह 2026 के सेकेंड हाफ में लॉन्च हो सकता है। इस SUV के कई डिजाइन एलिमेंट, फीचर्स, प्लेटफॉर्म और इंजन 5-सीटर मॉडल जैसे होंगे। साथ ही इसके डिजाइन में eVitara से भी इंसपायर्ड कुछ स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है।
स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले यह अडिशनल सीट्स की रो एडजस्ट करने के लिए लंबी और बड़ी होगी। इसमें 5-सीटर ग्रैंड विटारा से लिए गए 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है।
मारुति इलेक्ट्रिक एमपीवी (YMC)
मारुति सुजुकी एक इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है। यह इसी साल या 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है। मारुति YMC कोडनेम वाला यह मॉडल पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा। उम्मीद है कि इसके डिजाइन और पावरट्रेन कंपोनेंट्स मारुति ईविटारा से मिलते-जुलते होंगे।
मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट
मारुति सुजुकी की बेहद पॉप्युलप अर्टिगा एमपीवी अब अपने मिड-लाइफ अपडेट के करीब है, जो आने वाले महीनों में होने की उम्मीद है। नए मॉडल में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और कुछ नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं होगा।
आ सकता है जिम्नी का अपडेट
कंपनी अपनी पॉप्युलर ऑफ-रोडर एसयूवी Jimny का इलेक्ट्रिक वर्जन यानी Jimny EV लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इसके हेविली कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप को बर्फीली वादियों में कोल्ड-वेदर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस प्रोटोटाइप के फोटो को CarSauce ने शेयर किया है। टेस्टिंग की दौरान जिम्नी की तरह दिखने वाले दो कैमोफ्लाज्ड टेस्ट म्यूल्स को देखा गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे तेजी से डिवेलप कर रही है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


