Maruti Suzuki ने किया कन्फर्म, भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये तीन बेहतरीन कार, लिस्ट में नई फ्रॉन्क्स भी
मारुति सुजुकी की कारों को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह मार्केट में तीन नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। इनमें फ्रॉन्क्स का भी बिल्कुल नया वर्जन शामिल है।

मारुति सुजुकी फैन्स के लिए आने वाले साल बेहद एक्साइटिंग रहने वाले हैं। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह साल 2031 तक भारत में नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने वाली है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि कंपनी अलग-अलग सेगमेंट्स में अपने ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने वाली है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी- ई-विटारा की सेल शुरू हो चुकी है। हाल ही में हैदराबाद में हुई एक डिलिवरी सेरिमनी में एक ही दिन में 108 इलेक्ट्रिक विटारा ग्राहकों को हैंडओवर की गईं। इसके बाद कंपनी 2031 तक तीन और मॉडल लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में।






Maruti Suzuki YMC Electric MPV
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति की इस एमपीवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह भारतीय बाजार में 2026 की आखिरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे इस साल दिवाली फेस्टिव सीजन से पहले यानी सितंबर-अक्टूबर के आसपास लॉन्च कर सकती है। YMC कोडनेम वाली यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक थ्री-रो एमपीवी डोमेस्टिक मार्केट में किआ कैरेंस क्लैविस ईवी और BYD eMax 7 को टक्कर देगी। मारुति YMC में आपको ई-विटारा के ज्यादातर एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इनमें बैटरी पैक, इलेक्ट्रिक मोटर और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ई-एमपीवी का एक टोयोटा वेरिएंट भी होगा, जिसके भारत में 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक एमपीवी में वही 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक हो सकते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर मैक्सिमम 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेंगे।
Maruti Suzuki eWX Electric Hatchback
मारुति सुजुकी भारत में टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी जैसी कारों को टक्कर देने के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। K-EV इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह कार eWX कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर जापान मोबिलिटी शो में हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि इसे 2027 के सेकेंड हाफ में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके बैटरी पैक और सेल का प्रोडक्शन भारत में ही करेगी। इसे 35 kWh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 200-250 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। eWX इलेक्ट्रिक हैचबैक, इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में मारुति का मास-मार्केट मॉडल होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki Fronx Electric
भारत में मारुति के पोर्टफोलियो में फ्रॉन्क्स ईवी को eWX इलेक्ट्रिक हैचबैक और ई-विटारा के बीच सेगमेंट में लॉन्च जाएगा। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मॉडल होगा। इसके फ्रंट ग्रिल, डीआरएल और अलॉय वील्स में आपको कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसका ओवरऑल डिजाइन और केबिन ICE वर्जन जैसा ही होगा। मारुति ने फ्रोंक्स ईवी पर काम शुरू कर दिया है और यह 2028 की शुरुआत में मार्केट में एंट्री कर सकती है। मारुति फ्रोंक्स ईवी कई बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ आएगी, जिनकी ड्राइविंग रेंज लगभग 350 से 400 किलोमीटर होगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


