तहलका मचाने आ रहीं मारुति सुजुकी की तीन नई कॉम्पैक्ट SUV, लिस्ट में नई ब्रेजा के साथ Y43 भी
मारुति सुजुकी मार्केट में अपनी तीन सब-4 मीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें टाटा पंच को टक्कर देने वाली मारुति की माइक्रो एसयूवी Y43 के साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट शामिल है।

मारुति सुजुकी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खुश हो जाइए। कंपनी मार्केट में अपनी तीन सब-4 मीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। इनमें टाटा पंच को टक्कर देने वाली मारुति की माइक्रो एसयूवी Y43 के साथ ब्रेजा और फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट शामिल है। ऐसे में अगर आपका कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने का प्लान बन रहा है, तो थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए और इन नए प्रोडक्ट्स को चेक करने के बाद ही अपने लिए बेस्ट एसयूवी सेलेक्ट करिएगा। फिलहाल आइए जान लेते हैं इन नई गाड़ियों में कंपनी क्या कुछ नया ऑफर करने वाली है।






Y43
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की यह माइक्रो एसयूवी डिस्कंटिन्यू हुई इग्निस की जगह लेगी। इसकी टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद हुंडई एक्सटर और टाटा पंच से होगी। इसे कंपनी नेक्सा डीलरशिप के जरिए सेल करेगी। नई माइक्रो एसयूवी में रगेड लुक और शानदार एसयूवी स्टांस के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसमें स्विफ्ट और डिजायर में ऑफर किया जाने वाला माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम वाला 1.2 लीटर जेड-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा। इसके अलावा, इस छोटी एसयूवी में सीएनजी इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। मारुति की यह माइक्रो एसयूवी फर्स्ट टाइम बायर्स को टारगेट करेगी। यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है, जो 10 लाख रुपये से कम की कीमत में एक अफोर्डेबल, मजबूत और फ्यूल एफिशिएंट माइक्रो एसयूवी की तलाश में हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Maruti Fronx Facelift
मारुति अपनी फ्रॉन्क्स का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। यह इसी साल लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट स्पाई फोटोज से कन्फर्म हुआ है कि यह क्रॉसओवर मॉडर्न टेक्नोलॉजी और हाई-एंड फीचर्स से लैस होगी। इसमें गेम-चेंजिंग सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिल सकता है। इसके टेस्ट मॉडल में LIDAR/रडार यूनिट्स देखी गई हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एसयूवी में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन असिस्ट के साथ कई एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम हो सकते हैं। अपडेटेड मॉडल में इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगा। इस क्रॉसओवर में 1.2 लीटर Z-सीरीज इंजन पर बेस्ड रेंज-एक्सटेंडर हाइब्रिड यूनिट भी हो सकती है। यह पावरट्रेन 35 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज ऑफर कर सकता है।
Maruti Brezza Facelift
ब्रेजा मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको अंडरबॉडी सीएनजी टैंक देखने को मिलेगा, जिससे बूट स्पेस पूरी तरह से सामान रखने के लिए ही काम आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेजा फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6AT (ऑटोमैटिक गियरबॉक्स) मिलेगा। एसयूवी में 1.5 लीटर NA पेट्रोल इंजन का ऑप्शन पहले की तरह ही आता रहेगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ उपलब्ध होगा। एसयूवी में ADAS, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


