Maruti Suzuki की नई फ्रॉन्क्स, ब्रेजा और बलेनो के लिए हो जाइए तैयार, नई माइक्रो SUV भी, बहुत कुछ है खास
मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में अपनी कई नई कारों को लॉन्च करने वाली है। इनमें ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड/फ्लेक्स फ्यूल, टाटा पंच राइवल Y43 और बलेनो फेसलिफ्ट शामिल है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन इंजतार कर लें। कंपनी आने वाले महीनों में अपने लाइनअप में कई नए प्रोडक्ट्स को ऐड करने वाली है। इनमें ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ बलेनो और फ्रॉन्क्स के फेसलिफ्ट शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी टाटा पंच को टक्कर देने वाली नई माइक्रो एसयूवी (कोडनेम Y43) को भी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ये सभी प्रोडक्ट 2026-27 में मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इन नई गाड़ियों में कंपनी क्या कुछ नया ऑफर कर सकती है।






ब्रेजा फेसलिफ्ट
कंपनी मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को इस साल के मिड में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। ब्रेजा फेसलिफ्ट में कंपनी 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ऑफर कर सकती है। साथ ही बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए पेट्रोल इंजन में भी कुछ अपडेट ऑफर किए जा सकते हैं। मारुति सुजुकी ब्रेजा के फेसलिफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा और मौजूदा वर्जन से और इंप्रूव्ड इंटीरियर क्वॉलिटी ऑफर कर सकती है। एसयूवी के एक्सटीरियर में भी आपको छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड/फ्लेक्स फ्यूल
फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड इसी साल आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसाक कंपनी इसे मई या जून में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ कंपनी अफोर्डेबल सेगमेंट में नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ऑफर करने वाली है। इस क्रॉसओवर एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका सीरीज हाइब्रिड सिस्टम होगा। इसमें 1.2 लीटर का Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो बैटरी को चार्ज करने के लिए सिर्फ जनरेटर का काम करेगा। वील्स इलेक्ट्रिक मोटर से चलेंगे, जो बैटरी पैक से एनर्जी लेंगे। खास बात है कि कंपनी फ्लेक्स फ्यूल सपोर्टेड फ्रॉन्क्स को लाने के बारे में भी सोच रही है।
यह E85 ब्लेंडेड पेट्रोल पर भी चलेगी। इंजन इथेनॉल पर्सेंटेज के हिसाब से फ्यूल इंजेक्शन, इग्निशन टाइमिंग और कॉम्बशन को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करेगा। फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।
Y43 माइक्रो एसयूवी
मारुति सुजुकी एक बिल्कुल नई माइक्रो एसयूवी पर भी काम कर रही है। इसका कोडनेम Y43 है। यह अगले साल मार्केट में एंट्री कर सकती है। इसकी टक्कर टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगी। यह HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसकी लंबाई करीब 3.8 मीटर होगी। इसमें स्विफ्ट और डिजायर की तरह ही Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। खास बात है कि यह सीएनजी में भी आ सकती है।
बलेनो फेसलिफ्ट
कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट्स में से एक यानी बलेनो को भी मिड-लाइफ अपडेट देने वाली है। इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। बलेनो फेसलिफ्ट में इंप्रूव्ड ग्रिल और अपडेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एक अपीलिंग फ्रंट फेसिया और नया लोअर बंपर दिया जा सकता है। साथ ही इसमें नए अलॉय वील्स और इंप्रूव्ड टेल लाइट्स भी ऑफर की जा सकती हैं। इसमें वही 1.2 लीटर ड्यूलजेट इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मिलने की उम्मीद है। कंपनी नई बलेनो में स्विफ्ट में इस्तेमाल होने वाला 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी ऑफर कर सकती है।
(Main Image: Cartoq)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


