Maruti Suzuki की 7 नई SUV, लिस्ट में टाटा पंच को टक्कर देने वाली माइक्रो-SUV भी
कंपनी अगले तीन सालों में 9 नए मॉडल लाएगी। खास बात है कि इनमें से 7 केवल SUV हैं। इन अपकमिंग एसयूवी में ICE के साथ ईवी, हाइब्रिड और सीएनजी वीइकल भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में।

मारुति सुजुकी ऑटोमोबाइल की दुनिया में तहलका मचाने वाली है। कंपनी अगले तीन सालों में 9 नए मॉडल लाएगी। खास बात है कि इनमें से 7 केवल SUV हैं। इन अपकमिंग एसयूवी में ICE के साथ ईवी, हाइब्रिड और सीएनजी वीइकल भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं मारुति सुजुकी की इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में।
Maruti Brezza Facelift
मारुति अपनी ब्रेजा के फेसलिफ्ट को जल्द मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसमें आपको अपडेटेड बंपर, नई फॉगलैंप हाउसिंग और नई वील्स देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा ब्रेजा 1.5 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। उम्मीद है कि मारुति सुजुकी फेसलिफ्ट मॉडल में फ्रॉन्क्स वाला 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑफर करेगी। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
Maruti Suzuki New Grand Vitara
₹ 14 लाख से शुरू
Maruti Suzuki e Vitara
₹ 15.99 - 20.01 लाख
Maruti Suzuki Fronx EV
₹ 12 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख
Maruti Grand Vitara Facelift
मारुति सुजुकी ने इस एसयूवी को 2022 में लॉन्च किया था। अब इसका मिड-साइकिल अपडेट आने वाला है। यह फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है कि फेसलिफ्ट में फ्रंट ग्रिल में बदलाव, नए बंपर, अपडेटेड लाइटिंग और नए वील्स देखने को मिलेंगे। फेसलिफ्ट में 10.1 इंच का बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल 2 ADAS और कई अन्य फीचर्स भी शामिल होने की संभावना है। इंजन ऑप्शन में किसी बदलाव की संभावना कम है।
Grand Vitara 7 Seater
कंपनी ग्रैंड विटारा प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक सात-सीटर एसयूवी भी डिवेलप कर रही है। इस 7-सीटर एसयूवी में वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और दूसरे कई फीचर्स होंगे। इसमें लेवल 2 ADAS भी मिलने की उम्मीद है। यह एसयूवी माइल्ड-हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन्स के साथ आएगी। यह इस साल के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकती है।
Maruti Y43 ICE And EV
मारुति सुजुकी एक नई माइक्रो-एसयूवी पर भी काम कर रही है, जो लॉन्च होने पर हुंडई एक्सटर और टाटा पंच को टक्कर देगी। इसको इंटरनली Y43 नाम दिया गया है। इसका प्रोडक्शन वर्जन अब बंद हो चुकी इग्निस का सक्सेसर होगा। इसे नेक्सा नेटवर्क के जरिए सेल किया जा सकता है। Y43 में वही जाना-पहचाना 1.2 लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है। Y43 में CNG इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है। बाजार में इसकी लॉन्चिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी ला सकती है।
Maruti Victoris CBG
मारुति सुजुकी की ओर से एक और संभावित लॉन्च विक्टोरिस का सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) वर्जन है। इसे पहले जापान मोबिलिटी शो 2025 में शोकेस किया गया था। इसमें रेगुलर सीएनजी वर्जन वाला ही 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन होगा। सीएनजी वर्जन लगभग 87 हॉर्सपावर और 122 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीबीजी वर्जन के आउटपुट डीटेल्स अभी रिलीज नहीं किए गए हैं।
Fronx Facelift And Series Hybrid
मारुति सुजुकी फेसलिफ्टेड फ्रॉन्क्स को भी जल्द लॉन्च कर सकती है। इसमें मामूली डिजाइन चेंज होंगे। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका किफायती सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन होगा। अपडेटेड फ्रॉन्क्स में लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और एक बड़ी टचस्क्रीन मिलेगी। मौजूदा पावरट्रेन के अलावा, इसमें सीरीज हाइब्रिड सेटअप का ऑप्शन भी मिलेगा।
इसमें वील्स इलेक्ट्रिक मोटर से चलेंगे। 1.2 लीटर (Z12E) 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, बैटरी पैक को रिचार्ज करने के लिए जेनरेटर के तौर पर काम करेगा। यह बैटरी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगी। इस सेटअप से लगभग 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने का दावा किया गया है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन पर भी काम कर रही है। यह E85 (85% इथेनॉल) तक के ब्लेंड पर चल सकेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


