फैमिली वालों के लिए Maruti Suzuki की तीन नई कार, लिस्ट में अर्टिगा का फेसलिफ्ट भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी अपनी तीन नई MPV को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग एमपीवी में अर्टिगा फेसलिफ्ट के साथ एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी और एक एंट्री लेवल सब-4 मीटर एमपीवी शामिल हैं।

फैमिली वालों के लिए Maruti Suzuki की तीन नई कार, लिस्ट में अर्टिगा का फेसलिफ्ट भी

मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कंपनी अपनी तीन नई MPV को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन अपकमिंग एमपीवी में अर्टिगा फेसलिफ्ट के साथ कंपनी की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी और एक एंट्री लेवल सब-4 मीटर एमपीवी शामिल हैं। कंपनी इन प्रोडक्ट्स को अगले दो-तीन सालों में लॉन्च करने वाली है। इन एमपीवी के जरिए कंपनी फैमिली कार बायर्स को टारगेट करने वाली है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट

मारुति अपनी पॉप्युलर एर्टिगा एमपीवी को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में मिड-लाइफ अपडेट देने वाली है। एमपीवी में कुछ छोटे-मोटे डिजाइन बदलाव जैसे - थोड़ा नया फ्रंट ग्रिल, नए एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और एलईडी फॉग लैंप, नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय वील और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स देखने को मिल सकते हैं। केबिन के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए मारुति सुजुकी इसमें कई नए फीचर्स शामिल कर सकती है। इंजन की बात करें तो नई 2026 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही ऑफर किए जाने की उम्मीद है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है। यह 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

मारुति सुजुकी YMC

प्रोडक्शन के लिए तैयार मारुति YMC (कोडनेम) इलेक्ट्रिक एमपीवी इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इसमें ईविटारा के वाला स्केटबोर्ड ईवी आर्किटेक्चर दिया जा सकता है। वाईएमसी 40 kWh और 60 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आ सकती है, जो 550 किमी तक की रेंज ऑफर करेंगे।

फीचर्स की बात करें तो, मारुति वाईएमसी में एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक या फिक्स्ड ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सूट मिलने की उम्मीद है। इसकी टक्कर किआ कैरेंस ईवी, बीवाईडी ईमैक्स 7 और विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 से होगी।

मारुति सुजुकी YDB

मारुति YDB एक एंट्री-लेवल MPV होगी, जो अर्टिगा से नीचे के सेगमेंट में आएगी। उम्मीद है कि यह Suzuki Spacia पर बेस्ड होगी, जो पहले से ही जापान में बिक रही है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल का डिजाइन अलग हो सकता है। जापान में बिकने वाली Spacia में स्लाइडिंग दरवाजे, रियर सीट एक्सटेंशन के साथ कई शानदार फीचर्स हैं।

माना जा रहा है कि इंडियन वेरिएंट में कीमतों को ग्राहकों के बजट में रखने के लिए मारुति YDB में इनमें से कुछ फीचर्स को हटा सकती है। जापान में Suzuki Spacia 660cc इंजन के साथ उपलब्ध है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल में 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ मारुति सुजुकी का डिवेलप किया हुआ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आ सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।