रोड्स पर टेस्टिंग के दौरान दिखीं Maruti Suzuki की तीन नई कार, लिस्ट में बलेनो फेसलिफ्ट भी
मारुति सुजुकी की तीन नई कारों के हेवी कैमोफ्लाज्ड में रैप्ड म्यूल्स को काफिले में टेस्टिंग के दौरान एकसाथ देखा गया। माना जा रहा है कि ये तीनों ब्रेजा फेसलिफ्ट, बलेनो फेसलिफ्ट और वाईएमसी इलेक्ट्रिक ही हैं।

मारुति सुजुकी भारत में अपनी तीन नई कारों को लॉन्च कपने की तैयारी कर रही है। इनमें ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ बलेनो फेसलिफ्ट और YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी शामिल हैं। कंपनी ने इन तीनों की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसी बीच कंपनी की तीन नई कारों के हेवी कैमोफ्लाज्ड में रैप्ड म्यूल्स को काफिले में टेस्टिंग के दौरान एकसाथ देखा गया। माना जा रहा है कि ये तीनों ब्रेजा फेसलिफ्ट, बलेनो फेसलिफ्ट और वाईएमसी इलेक्ट्रिक ही हैं। CarIndiaNews ने इनके फोटो को शेयर किया है। आइए जानते है डीटेल।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट
इन तीनों में से सबसे आसानी से पहचाना जाने वाला मॉडल ब्रेजा फेसलिफ्ट है। इसके साइज मौजूदा मॉडल के जैसा है। इसमें आपको बढ़ी हुई राइड हाइट साफ दिखाई देगी। एसयूवी के रियर में टेल लैंप क्लस्टर को थोड़ा नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें कनेक्टेड लाइट बार जैसा डिजाइन दिखता है। जबकि, अलॉय वील्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग है। इसमें पूरी तरह से नया इंटीरियर मिलेगा जिसमें बड़ी टचस्क्रीन होगी। खास बात है कि इसमें आपको 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और अंडरफ्लोर माउंटेड सीएनजी टैंक भी देखने को मिलेगा।
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट
काफिले में मौजूद दूसरा प्रोटोटाइप अपडेटेड बलेनो का लगा रहा है। हैचबैक की साइज को कैमॉफ्लाज के बावजूद साफ तौर से देखा जा सकता है। इसमें ब्रेजा के मुकाबले लोअर और वाइड फ्रंट एंड और अधिक स्लोप वाली रूफलाइन शामिल है। रियर एंड में अपडेटेड टेल लैंप पोजिशनिंग और बंपर डिजाइन देखे जा सकते हैं। बलेनो फेसलिफ्ट में बाहरी स्टाइलिंग में बदलाव के साथ इंटीरियर अपग्रेड भी होने की उम्मीद है, जिसमें एक बड़ी टचस्क्रीन और बेहतर कनेक्टेड फीचर्स शामिल हैं।
मारुति सुजुकी वाईएमसी
तीसरा और सबसे खास प्रोटोटाइप YMC है। यह कंपनी की अपकमिंग 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी। इसका ओवरऑल शेप ब्रेजा और बलेनो फेसलिफ्ट के मुकाबले काफी ऊंचा और लंबा है। इसमें आपको अधिक सीधा ग्लास एरिया, उभरा हुआ रियर ओवरहैंग, बंद फ्रंट ग्रिल एरिया, फ्रंट और रियर लाइट बार और एक बॉक्सी टेलगेट शामिल हैं। साइड प्रोफाइल से पता चलता है कि तीनों रो में काफी ग्लास एरिया है और एक स्क्वेयर रियर सेक्शन के साथ ई विटारा जैसे अलॉय वील लगे हैं।
7-सीटर ग्रैंड विटारा को भी लॉन्च करने की तैयारी
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा पर बेस्ड एक नई 7-सीटर एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है। Y17 कोडनेम वाली इस एसयूवी को इस साल के खत्म होने से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह थ्री-रो एसयूवी हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी को टक्कर देगी। एसयूवी का वीलबेस लंबा होगा और थर्ड-रो की सीट्स को फिट करने के लिए इसका पिछला हिस्सा भी ओवरहैंग होगा। बेहतर हेडरूम के लिए इसका रियर डिजाइन ज्यादा अपराइट होगा।
इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ, दमदार हाइब्रिड इंजन और ऑल-वील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा। एसयूवी में 6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS के सभी फीचर्स मौजूद होंगे। इंजन ऑप्शन की बात करें, तो यह 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ आएगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


