ग्राहकों की हाई डिमांड ने इस कंपनी की बढ़ाई टेंशन! 1.75 लाख बुकिंग हुईं पेंडिंग; खरीदने से पहले देख लो

Jan 06, 2026 10:12 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी इंडिया का बीते साल यानी 2025 में हर महीने दबदबा देखने को मिला। खासकर जब कंपनी ने GST 2.0 के बाद अपनी कारों में भारी कटौती की तो उसकी कारों को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति के पास लगभग 1,75,000 यूनिट की बुकिंग पेंडिंग हो चुकी है।

ग्राहकों की हाई डिमांड ने इस कंपनी की बढ़ाई टेंशन! 1.75 लाख बुकिंग हुईं पेंडिंग; खरीदने से पहले देख लो

मारुति सुजुकी इंडिया का बीते साल यानी 2025 में हर महीने दबदबा देखने को मिला। खासकर जब कंपनी ने GST 2.0 के बाद अपनी कारों में भारी कटौती की तो उसकी कारों को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई। इसकी बड़ी वजह ये थी कि कंपनी ने GST कटौती के अलावा भी कारों की कीमतों में एक्स्ट्रा कटौती कर दी थी। इस वजह से इसकी कारों पर लाख से बहुत ज्यादा यूनिट पेंडिंग हो चुकी हैं। दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक मारुति के पास लगभग 1,75,000 यूनिट की बुकिंग पेंडिंग हो चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप कार कंपनियों की सेल्स दिसंबर 2025
कंपनीदिसंबर 2025 सेल्सचेंज %
मारुति सुजुकी1,78,646 यूनिट37%
महिंद्रा50,946 यूनिट23%
टाटा मोटर्स50,046 यूनिट13%
हुंडई42,416 यूनिट0.50%
टोयोटा34,157 यूनिट37%
किआ18,659 यूनिट105%
JSW MG मोटर6,500 यूनिट-13.50%
होंडा5,807 यूनिट3.60%
स्कोडा5,567 यूनिट22.20%
वोक्सवैगन4,256 यूनिट-11%
रेनो3,845 यूनिट33.40%
निसान1,902 यूनिट-10.20%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बता दें कि मारुति ने दिसंबर में कुल 1,78,646 यूनिट की बिक्री। इस तरह उसे सालाना आधार पर 37% की शानदार ग्रोथ मिली। इस ग्रोथ का बड़ा कारण GST से कारों की कीमत में हुई भारी कटौती को माना जा रहा है। कंपनी ने अपनी इस शानदार बिक्री को लेकर कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों में डिमांड बड़े मेट्रो शहरों की तुलना में ज्यादा थी। वहीं, बढ़ी हुई अफोर्डेबिलिटी और बेहतर कंज्यूमर सेंटिमेंट के चलते उसके पास कारों की बुकिंग पेंडिंग होती चली गईं। ऐसे में जनवरी 2026 में मारुति कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ गया है।

15 जनवरी में महंगी होगी मारुति कारें
v3cars की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति अपनी कारों पर मिलने वाला एक्स्ट्रा डिस्काउंट अब वापस लेने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब है कि GST का फायदा तो बरकरार रहेगा, लेकिन इसके ऊपर दिए गए अतिरिक्त डिस्काउंट ग्राहकों को नहीं मिलेंगे। कंपनी 15 जनवरी से इस कदम को उठा सकती है। दरअसल, बीते साल कारों पर GTS रेट कम किए गए थे, तो मारुति सुजुकी ने अपनी ज्यादातर मॉडल रेंज में कीमतें कम करके इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया। कम GTS की वजह से कीमत में सुधार के अलावा, मारुति सुजुकी ने डिमांड बढ़ाने के लिए एक्स्ट्रा डिस्काउंट देकर एक कदम और आगे बढ़ाया। इसके चलते कई एंट्री-लेवल मॉडल काफी ज्यादा अफॉर्डेबल हो गए थे।

मारुति कारों की एक्सपेक्टेड प्राइस हाइक
एस-प्रेसो67,000 रुपए तक
ऑल्टो48,000 रुपए तक
टूर H1 (ऑल्टो कैब)48,000 रुपए तक
ब्रेजा45,000 रुपए तक
ग्रैंड विटारा45,000 रुपए तक
वैगनआर25,000 रुपए तक
सेलेरियो25,000 रुपए तक
टूर H3 (वैगनआर कैब)25,000 रुपए तक
बलेनो15,000 रुपए तक
स्विफ्ट12,500 रुपए तक
फ्रोंक्स5,000 रुपए तक
डिजायरNA
अर्टिगाNA
ईकोNA
XL6NA
टूर S (डिजायर कैब)NA
टूर M (ईको कैब)NA
टूर V (अर्टिगा कैब)NA

15 जनवरी तक कार खरीदने में फायदा
ऐसे में जो कस्टमर आने वाले दिनों में मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके पास अभी भी पुरानी कीमतों पर कार खरीदने का मौका है। कई मामलों में खरीदार और भी ज्यादा डिस्काउंट के लिए मोलभाव कर सकते हैं, खासकर MY2025 स्टॉक पर जिसे डीलर नई कीमतें पूरी तरह लागू होने से पहले क्लियर करना चाहते हैं। इससे अगले कुछ दिन उन वैल्यू-फोकस्ड खरीदारों के लिए खास तौर पर आकर्षक हो सकते हैं जो ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और ब्रेजा जैसे पॉपुलर मॉडल देख रहे हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;