पेट्रोल-CNG सब फेल! ये 3 हाइब्रिड कारें देती हैं 29km तक का माइलेज, फीचर्स भी दमदार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आजकल हर कोई अपनी कार के भारी-भरकम पेट्रोल बिल से परेशान है। ऐसे में लोग सबसे पहले CNG गाड़ियों की तरफ भागते हैं। लेकिन अगर आपका ऑफिस घर से काफी दूर है तो CNG के अपने कुछ झंझट भी हैं।

पेट्रोल-CNG सब फेल! ये 3 हाइब्रिड कारें देती हैं 29km तक का माइलेज, फीचर्स भी दमदार
EMI केवल24,660/ माह

आजकल हर कोई अपनी कार के भारी-भरकम पेट्रोल बिल से परेशान है। ऐसे में लोग सबसे पहले CNG गाड़ियों की तरफ भागते हैं। लेकिन अगर आपका ऑफिस घर से काफी दूर है तो CNG के अपने कुछ झंझट भी हैं। जैसे कि गैस भराने के लिए लंबी-लंबी लाइनें, बूट स्पेस का लगभग खत्म हो जाना और हाईवे पर कम पिकअप मिलना। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना आने-जाने के लिए स्ट्रांग-हाइब्रिड कारें बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरी हैं। ये कारें न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि माइलेज के मामले में CNG को भी टक्कर देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 हाइब्रिड गाड़ियों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें

मारुति सुजुकी विक्टोरिस

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी विक्टोरिस इस समय देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों में से एक है। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल स्ट्रांग-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। यह करीब 28.65 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देने का दावा करता है। ट्रैफिक में यह गाड़ी कम स्पीड पर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है, जिससे बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में भी पेट्रोल न के बराबर खर्च होता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.37 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 18.86 - 30.83 लाख

EMI केवल24,660/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

EMI केवल17,638/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

EMI केवल13,729/ माह
पात्रता जांचें
Honda City

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

EMI केवल15,690/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki YMC

Maruti Suzuki YMC

₹ 14 - 18 लाख

EMI केवल18,305/ माह
पात्रता जांचें
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 24.97 - 28.61 लाख

EMI केवल32,649/ माह
पात्रता जांचें

होंडा सिटी हाइब्रिड

अगर आप एक बेहद आरामदायक और क्लासी सेडान कार की तलाश में हैं, तो होंडा सिटी हाइब्रिड से बेहतर कुछ नहीं। इसका 1.5-लीटर एटकिंसन-हाइब्रिड सेटअप पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के तालमेल से 27.26 किमी प्रति लीटर का माइलेज निकाल देता है। शहर के ट्रैफिक में जहां CNG गाड़ियां थोड़ा सुस्त परफॉर्म करती हैं, वहीं होंडा सिटी हाइब्रिड का इलेक्ट्रिक मोटर इसे बहुत ही स्मूथ और साइलेंट राइड देता है। इस प्रीमियम सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये है।

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड बड़ी फैमिली के लिए एक परफेक्ट MPV है। इतने बड़े साइज की गाड़ी होने के बावजूद अपने 2.0-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन की बदौलत यह करीब 22.16 किमी प्रति लीटर का जबरदस्त माइलेज देती है। इसमें आप ऑफिस ट्रिप हो, एयरपोर्ट जाना हो या वीकेंड पर घूमना, बिना किसी समझौते के भरपूर बूट स्पेस और दमदार परफॉर्मेंस का मजा ले सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 26.76 लाख रुपये है।

पैसा वसूल हो सकती है साबित

तो अगर आप भी रोज-रोज ऑफिस के लंबे सफर और CNG की लाइनों से तंग आ चुके हैं, तो ये हाइब्रिड कारें आपके लिए पैसा वसूल सौदा साबित हो सकती हैं। ये गाड़ियां पर्यावरण को तो सुरक्षित रखती ही हैं। साथ ही आपको एक साइलेंट, स्मूथ और बिना किसी समझौते वाली बेहतरीन ड्राइव भी देती हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।