महंगी होंगी मारुति की बजट कारें! प्री-बुकिंग करने वालों को किस कीमत पर मिलेगी डिलीवरी? कंपनी ने किया साफ
मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कारों की कीमतें बढ़ाने की संभावना पर जल्द ही कोई फैसला करेगी। कंपनी ने बताया कि पहले से बुकिंग कर चुके ग्राहकों को हम संभवतः अगले 15-20 दिनों तक सेवा देना जारी रखेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) अपनी छोटी कारों की कीमतें बढ़ाने की संभावना पर जल्द ही कोई फैसला करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारुति ने सितंबर में छोटी कारों पर जीएसटी दरों में की गई कटौती के बाद अपने स्तर पर भी इन वाहनों की कीमतों में कटौती की थी। इसकी वजह से पिछले कुछ महीनों में कंपनी की छोटी कारों की बिक्री बढ़ी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जीएसटी दरों में की गई कटौती
कंपनी ने एस-प्रेसो मॉडल की कीमतों में 1,29,600 रुपये तक, ऑल्टो K10 मॉडल की कीमतों में 1,07,600 रुपये तक, सेलेरियो मॉडल की कीमतों में 94,100 रुपये तक और वैगनआर मॉडल की कीमतों में 79,600 रुपये तक की कटौती की थी।
मारुति ने क्या कहा?
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि ‘छोटी कारों के रणनीतिक मूल्य निर्धारण के पीछे हमारा मकसद अधिक लोगों तक कारों की पहुंच बढ़ाना था।
मारुति बहुत जल्द लेगी फैसला
बनर्जी ने अन्य कंपनियों की तरह मारुति के भी दाम बढ़ाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम बहुत जल्द फैसला लेंगे कि हम सिर्फ जीएसटी कीमतों में कटौती वाले स्तर पर वापस जा रहे हैं या हम रणनीतिक मूल्य निर्धारण को जारी रखेंगे?
गाड़ी बुक करने वालों का क्या?
बनर्जी ने कहा कि मुद्दा उन ग्राहकों को सेवा देने का है, जिन्होंने अपनी गाड़ियां बुक कर ली हैं और उन्हें अभी तक अपने कार की आपूर्ति नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि बुकिंग कर चुके ग्राहकों को हम संभवतः अगले 15-20 दिनों तक सेवा देना जारी रखेंगे। फिलहाल, हमारी यही सोच है, लेकिन बहुत जल्द हम इस बारे में घोषणा करेंगे।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


