मिडिल क्लास ने जमकर खरीदीं इस कंपनी की कारें, 30 दिन में 1.81 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची

लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुज़ुकी एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी बनकर सामने आई है। भारतीय बाजार में मिडिल क्लास को टारगेट करने वाली इस अफॉर्डेबल कार कंपनी ने सितंबर 2026 में 1,81,838 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं, जो सितंबर 2025 की 1,32,820 गाड़ियों के मुकाबले 36.91% ज्यादा है।

Maruti Sales September 2026 Rise 37% To 1.82 Lakh
मिडिल क्लास ने जमकर खरीदीं इस कंपनी का कारें

मारुति सुज़ुकी एक बार फिर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी बनकर सामने आई है। भारतीय बाजार में मिडिल क्लास को टारगेट करने वाली इस अफॉर्डेबल कार कंपनी ने सितंबर 2026 में 1,81,838 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं, जो सितंबर 2025 की 1,32,820 गाड़ियों के मुकाबले 36.91% ज्यादा है। यहा अगस्त 2026 में बेची गई 1,76,971 गाड़ियों के मुकाबले 2.75% की ग्रोथ है। कुल मिलाकर कंपनी ने अगस्त की तुलना में 4,867 गाड़ियां ज्यादा बेचीं। इस शानदार सेल्स का क्रेडिट फेस्टिव सीजन की शुरुआत को दिया जा सकता है।

दूसरी तरफ, कंपनी ने लाइट कमर्शियल व्हीकल, दूसरी कंपनियों को सप्लाई और एक्सपोर्ट को मिलाकर की कुल बिक्री 2,36,013 यूनिट की रही। यह एक साल पहले की 1,89,665 गाड़ियों के मुकाबले 24.44% की बढ़ोतरी है। इसमें पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में हुई बढ़त का सबसे बड़ा योगदान है।

हर सेगमेंट में कंपनी को ग्रोथ मिली
मारुति की यूटिलिटी गाड़ियों की बिक्री 78,911 यूनिट रही, जबकि सितंबर 2025 में यह 48,695 यूनिट थी। यह करीब 62.05% की ग्रोथ है। यानी कंपनी ने 30,216 यूनिट ज्यादा बेचीं। इस कैटेगरी में ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 जैसे मॉडल शामिल हैं।

मारुति को मिनी, कॉम्पैक्ट और मिडसाइज सेगमेंट की पैसेंजर कारों में शानदार ग्रोथ मिली। इनकी कुल बिक्री 91,887 यूनिट रही, जो एक साल पहले की 74,090 यूनिट के मुकाबले लगभग 24.02% की ग्रोथ को दिखाती है। इस ग्रुप में ऑल्टो, बलेनो, सेलेरियो, सियाज, डिजायर, इग्निस, एस-प्रेसो, स्विफ्ट और वैगनआर शामिल हैं। वहीं, ईको वैन की बिक्री 10.01% बढ़कर 11,040 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह 10,035 यूनिट थी।

एक्सपोर्ट में भी ग्रोथ हुई
सितंबर में मारुति का एक्सपोर्ट 4.77% बढ़कर 44,219 यूनिट हो गया, जबकि एक साल पहले यह 42,204 यूनिट था। मारुति की सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 18.09% बढ़कर 3,414 यूनिट हो गई। हालांकि, टोयोटा की सप्लाई में 44.32% की गिरावट आई। यह 11,750 यूनिट से घटकर 6,542 यूनिट रह गई। इसकी वजह बलेनो पर बेस्ड अपकमिंग ग्लैंजा फेसलिफ्ट को माना जा रहा है।

तीसरी तिमाही में बिक्री 6.97 लाख यूनिट के पार
तीसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान मारुति की कुल बिक्री 6,96,654 यूनिट रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही की 5,50,874 यूनिट के मुकाबले 26.46% की ग्रोथ को दिखाती है। घरेलू पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 38.11% बढ़कर 5,55,012 यूनिट हो गई, जबकि LCV की बिक्री 23.46% बढ़कर 10,441 यूनिट हो गई। तिमाही एक्सपोर्ट में 2.14% की गिरावट आई और यह 1,08,119 यूनिट रहा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़30 दिन में 1.81 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद डालीं इस कंपनी की कारें