Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Sales Breakup Dec 2025 Baleno, Fronx, Dzire, Swift, Brezza, Ertiga, WagonR, EECO, Alto, check all details
अपने कंपनी की डिजायर, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, अर्टिगा पर भारी पड़ी ये कार, बनी नंबर-1; 31 दिन में 22,000 यूनिट से ज्यादा सेल

अपने कंपनी की डिजायर, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, अर्टिगा पर भारी पड़ी ये कार, बनी नंबर-1; 31 दिन में 22,000 यूनिट से ज्यादा सेल

संक्षेप:

दिसंबर 2025 में मारुति (Maruti Suzuki) की बंपर बिक्री हुई। बलेनो (Baleno) और फ्रोंक्स (Fronx) जैसी नई-जेनरेशन कारों ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जबकि डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा और अर्टिगा जैसे भरोसेमंद मॉडल्स लगातार स्थिर योगदान दे रहे हैं। पिछले महीने बिक्री में मारुति बलेनो नंबर-1 रही।

Jan 12, 2026 02:42 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने साल 2025 का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया है। दिसंबर 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 1,78,646 यूनिट रही, जो दिसंबर 2024 की 1,30,115 यूनिट बिक्री के मुकाबले 37% की सालाना (YoY) बढ़त को दर्शाती है। वहीं, नवंबर 2025 के मुकाबले बिक्री में करीब 4% की मंथ-ऑन-मंथ (MoM) ग्रोथ दर्ज की गई है। मारुति की इस दमदार परफॉर्मेंस में सबसे बड़ा योगदान बलेनो (Baleno) और फ्रोंक्स (Fronx) जैसे पॉपुलर मॉडल्स का रहा, जिनकी डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.26 - 9.32 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बलेनो बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

दिसंबर 2025 में मारुति बलेनो (Maruti Baleno) ने सभी कारों को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया। बलेनो की बिक्री 22,108 यूनिट रही, जो पिछले साल की 9,112 यूनिट के मुकाबले 143% की जबरदस्त YoY ग्रोथ है। वहीं नवंबर 2025 के मुकाबले इसमें 60% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे साफ है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

मारुति सुजुकी की दिसंबर 2025 बिक्री रिपोर्ट

रैंकमॉडलदिसंबर 2025 बिक्री (यूनिट)दिसंबर 2024 बिक्री (यूनिट)
1बलेनो22,1089,112
2फ्रोंक्स20,70610,752
3डिजायर19,07216,573
4स्विफ्ट18,76710,421
5ब्रेजा17,70417,336
6अर्टिगा16,58616,056
7वैगनआर14,57517,303
8ईको11,89911,678
9ऑल्टो10,8297,410
10ग्रैंड विटारा8,5977,093
11विक्टोरिस6,2100
12एस-प्रेसो3,3968
13XL62,7442,487
14सेलेरियो2,272748
15इग्निस1,910749
16जिम्नी7571,100
17इनविक्टो514825
18सियाज0464
कुल (Total)1,78,6461,30,115



फ्रोंक्स ने भी दिखाई दमदार छलांग

दूसरे नंबर पर मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) रही, जिसकी दिसंबर 2025 में 20,706 यूनिट बिकीं। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 के मुकाबले 93% YoY और नवंबर 2025 के मुकाबले 38% MoM ग्रोथ को दिखाता है। SUV-स्टाइल डिजाइन और बेहतर फीचर्स ने फ्रोंक्स (Fronx) को ग्राहकों की पहली पसंद बना दिया है।

डिजायर और स्विफ्ट की बिक्री

काफी समय से टॉप पर रहने वाली डिजायर (Dzire) और स्विफ्ट (Swift) इस बार तीसरे और चौथे नंबर पर रहीं। डिजायर (Dzire) की बिक्री 19,072 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 15% ज्यादा है। हालांकि, मासिक आधार (MoM) पर इसमें 10% की गिरावट दर्ज हुई। स्विफ्ट (Swift) की बिक्री 18,767 यूनिट रही, जो 80% की YoY ग्रोथ को दिखाती है, लेकिन MoM आधार पर करीब 5% की गिरावट आई।

ब्रेजा और अर्टिगा की भरोसेमंद डिमांड

मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) की बिक्री दिसंबर 2025 में 17,704 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 2% ज्यादा है। अर्टिगा (Ertiga) की बिक्री 16,586 यूनिट रही, जिसमें 3% YoY और 2% MoM ग्रोथ दर्ज की गई। खास बात यह है कि अर्टिगा (Ertiga) दिसंबर 2025 में भी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार बनी रही।

वैगनआर और ईको की चाल धीमी

मारुति वैगनआर (WagonR) की बिक्री घटकर 14,575 यूनिट रह गई, जिसमें 16% YoY गिरावट देखने को मिली। वहीं, ईको (Eeco) वैन की बिक्री 11,899 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर हल्की 2% बढ़त दिखाती है, लेकिन MoM आधार पर इसमें गिरावट रही।

ये भी पढ़ें:ब्रेजा और विक्टोरिस... इन 2 SUV को खरीदने से पहले देख लो डिस्काउंट की डिटेल

ऑल्टो, ग्रैंड विटारा और S-प्रेसो का हाल

मारुति ऑल्टो ने वापसी करते हुए 10,829 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो 46% की YoY ग्रोथ है। ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) की बिक्री 8,597 यूनिट रही, जिसमें सालाना आधार पर 21% की बढ़त मिली। S-प्रेसो ने सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन किया। दिसंबर 2025 में इसकी 3,396 यूनिट बिकीं, जबकि दिसंबर 2024 में सिर्फ 8 यूनिट बिकी थीं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।