Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Safety Rating Cars Bharat NCAP In November 2025
'फौलाद' सी मजबूत निकलीं मारुति की ये 3 कार, क्रैश टेस्ट 'बाल भी बांका' नहीं कर पाया; 5-स्टार रेटिंग से लैस

'फौलाद' सी मजबूत निकलीं मारुति की ये 3 कार, क्रैश टेस्ट 'बाल भी बांका' नहीं कर पाया; 5-स्टार रेटिंग से लैस

संक्षेप:

मारुति सुजुकी की कारों को अब उनकी सेफ्टी के लिए भी जाना जाता है। भारत NCAP में कंपनी के 3 मॉडल को 5-स्टार रेटिंग मिली है। यानी इन कारों का लोहा फौलाद सा मजबूत निकला। हम यहां पर दिन तीन कारों के बारे में बताने वाले हैं उसमें एक SUV, एक सेडान और एक हैचबैक है। इनके नाम विक्टोरिस, डिजायर और बलेनो हैं।

Nov 27, 2025 06:58 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी की कारों को अब उनकी सेफ्टी के लिए भी जाना जाता है। भारत NCAP में कंपनी के 3 मॉडल को 5-स्टार रेटिंग मिली है। यानी इन कारों का लोहा फौलाद सा मजबूत निकला। हम यहां पर दिन तीन कारों के बारे में बताने वाले हैं उसमें एक SUV, एक सेडान और एक हैचबैक है। इनके नाम विक्टोरिस, डिजायर और बलेनो हैं। ऐसे में आप भी इन कारों को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको इनकी एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग के बारे में जान लेना चाहिए।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. मारुति सुजुकी डिजायर (5-स्टार सेफ्टी रेटिंग)
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) - 29.46 / 32.00
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) - 41.57 / 49.00

मारुति डिजायर को एडल्ट और चाइल्ट दोनों सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि BNCAP और GNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हालिल करने वाली ये मारुति की पहली कार भी है। सेफ्टी के लिए इस कार में जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर्स से लैस है अन्य प्रमुख फीचर्स में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर शामिल हैं। हायर वैरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:EV खरीदने में मत करना जल्दबाजी! मारुति ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार ला रही

2. मारुति सुजुकी विक्टोरिस (5-स्टार सेफ्टी रेटिंग)
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) - 31.66 / 32.00
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) - 43.00 / 49.00

मारुति विक्टोरिस को एडल्ट और चाइल्ट दोनों सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:ऊनो मिंडा ने लॉन्च किया पोर्टेबल वॉल चार्जर, कई खूबियों से लैस; जानिए कीमत

3. मारुति सुजुकी बलेनो (4-स्टार सेफ्टी रेटिंग)
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) - 26.52 / 32.00
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) - 34.81 / 49.00

बलेनो को भले ही 5-स्टार रेटिंग नहीं मिली, लेकिन एडल्ट सेफ्टी के लिए 4-स्टार और चाइल्ट सेफ्टी के लिए 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके 6 एयरबैग वाले वैरिएंट में बलेनो ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटक्शन सेफ्टी के लिए 32 में से 26.52 पॉइंट मिले। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए दोनों वैरिएंट ने 49 में से 34.81 पॉइंट मिले। चाइल्ड डमी के लिए डायनामिक प्रदर्शन को समान रूप से रेट किया गया और दोनों वैरिएंट रियर आउटबोर्ड सीटों पर ISOFIX एंकरेज से लैस थे। 6 एयरबैग वाला वैरिएंट कर्टेन और थोरैक्स एयरबैग के समावेश के कारण बेहतर साइड प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो 2 एयरबैग वाले मॉडल में नहीं है। ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), पैदल यात्री सुरक्षा उपाय और सीट बेल्ट रिमाइंडर दोनों वैरिएंट में स्टैंडर्ड हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।