SUV जैसी दिखने वाली इस कार पर आई बंपर छूट, कीमत ₹3.49 लाख; 33 किमी. का माइलेज

Feb 08, 2026 08:45 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फरवरी 2026 में मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) पर बंपर छूट मिल रही है। ग्राहक इस कार पर ₹37,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ये बजट कार सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में शामिल है।  आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

SUV जैसी दिखने वाली इस कार पर आई बंपर छूट, कीमत ₹3.49 लाख; 33 किमी. का माइलेज

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और माइलेज-फ्रेंडली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 आपके लिए खास साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी एंट्री-लेवल कार एस-प्रेसो (S-Presso) पर आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं, जिससे यह कार पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

₹37,500 तक की कुल बचत

फरवरी 2026 में मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 37,500 रुपये तक की बचत का फायदा मिल सकता है। यह लाभ अलग-अलग ऑफर्स जैसे कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस या कॉरपोरेट ऑफर के रूप में दिया जा सकता है। हालांकि, ऑफर्स की वैलिडिटी और राशि वेरिएंट व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

मॉडलकंज्यूमर ऑफरएक्सचेंज/स्क्रैपेज/लॉयल्टी बोनसइंस्टीट्यूशनल/रूरल सेल्स ऑफर
S-Presso (P) – MT10,00015,000/25,000/02,500/2,100
S-Presso (P) – AGS10,00015,000/25,000/02,500/2,100
S-Presso (CNG)10,00015,000/25,000/02,500/2,100

पहली कार खरीदने वालों के लिए बेहतर विकल्प

मारुति एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है जो पहली बार कार खरीद रहे हैं या दो-पहिया से चार-पहिया की ओर शिफ्ट करना चाहते हैं। इसकी ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस, कॉम्पैक्ट साइज और आसान ड्राइविंग इसे शहर के ट्रैफिक के लिए एक प्रैक्टिकल कार बनाती है।

माइलेज और मेंटेनेंस में भी फायदेमंद

एस-प्रेसो (Maruti S-Presso) में मारुति का भरोसेमंद पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा माइलेज देने के साथ-साथ कम मेंटेनेंस कॉस्ट के लिए जाना जाता है। कम रनिंग कॉस्ट की वजह से यह कार मिडिल-क्लास फैमिली और डेली यूज के लिए एक समझदारी भरा विकल्प मानी जाती है।

खरीदने से पहले ये जरूर ध्यान रखें

डिस्काउंट ऑफर्स सीमित समय के लिए होते हैं और डीलर-लेवल पर इनमें थोड़ा फर्क भी हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी मारुति एरीना (Maruti Arena) डीलरशिप से पूरी जानकारी जरूर ले लें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।