
33 KM का माइलेज, कीमत मात्र ₹3.50 लाख; अब अलग से आई ₹52,500 की छूट, फौरन लपक लें ये कार
अगर आपका बजट कम है और आप एक भरोसेमंद, माइलेज देने वाली और जबरदस्त वैल्यू वाली कार चाहते हैं, तो दिसंबर 2025 में मारुति S-प्रेसो खरीदने का सबसे अच्छा समय है। जी हां, क्योंकि अभी कंपनी इस पर बड़े डिस्काउंट ऑफर दे रही है।
अगर आप एक बजट-फ्रेंडली, माइलेज वाली और शहर में चलाने के लिए परफेक्ट छोटी SUV-स्टाइल कार खरीदना चाहते हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए सबसे बढ़िया महीना साबित हो सकता है। जी हां, क्योंकि मारुति सुजुकी अपनी माइक्रो-SUV S-प्रेसो पर इस महीने जबरदस्त ऑफर्स दे रही है, जिसमें खरीदारों को 52,500 रुपये तक की कुल बचत मिल रही है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस तरह से आप इस कार पर इतना फायदा उठा सकते हैं?
मारुति S-प्रेसो पर दिसंबर 2025 ऑफर
मारुति ने इस महीने सभी वैरिएंट्स पर एक जैसे ऑफर्स लागू किए हैं। इसमें 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल हैं। इसमें सीधे-सीधे कार की कीमत पर जीएसटी कटौती पर सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है। इसके अलावा 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 का स्क्रैपेज बोनस) मिल रहा है।
अगर आप पुरानी कार एक्सचेंज करते हैं, तो 15,000 की बचत हो सकती है। अगर आप पुरानी कार स्क्रैप कराते हैं, तो पूरे 25,000 का बोनस मिल सकता है। इसके साथ ही कॉरपोरेट और लॉयल ग्राहकों को 2,500 के अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इस तरह से कुल मिलाकर 52,500 रुपये तक की बचत हो सकती है।
मारुति S-प्रेसो की कीमतें
मारुति S-प्रेसो की कीमत बेस वैरिएंट के लिए 3.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और टॉप वैरिएंट के लिए 5.25 लाख तक जाती हैं। ऑफर्स के बाद कीमत और भी कम हो जाती है, जिससे यह कार बेहद वैल्यू-फॉर-मनी साबित होती है।
मारुति S-प्रेसो क्यों है स्मार्ट चॉइस?
मारुति S-प्रेसो में SUV जैसा ऊंचा स्टांस नजर आता है। इसका माइलेज काफी शानदार है। ये सिटी राइड के लिए बिल्कुल परफेक्ट कार है। इसके अलावा कम मेंटेनेंस कॉस्ट, किफायती दाम और भारी डिस्काउंट इसे पैसा वसूल कार बना देते हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




