Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti S-Presso 42000% YoY Growth In December 2025
जिस कार को 1 साल पहले 8 लोगों ने खरीदा, उसे मिली 42350% की ग्रोथ; कीमत ₹3.50 लाख, 32Km माइलेज

जिस कार को 1 साल पहले 8 लोगों ने खरीदा, उसे मिली 42350% की ग्रोथ; कीमत ₹3.50 लाख, 32Km माइलेज

संक्षेप:

नया GST 2.0 लागू होने के बाद देश की सबसे सस्ती कारों की कीमतों में भारी कटौती हुई। खासकर हैचबैक सेगमेंट की कार खरीदना बहुत सस्ता हो गया। इस कटौती का असर सबसे ज्यादा मारुति एस-प्रेसो पर हुआ, क्योंकि कंपनी ने इसकी कीमत में एडिशनल कटौती कर दी। जिसके बाद नई एक्स-शोरूम कीमत 3,49,900 हो गई।

Jan 28, 2026 11:26 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नया GST 2.0 लागू होने के बाद देश की सबसे सस्ती कारों की कीमतों में भारी कटौती हुई। खासकर हैचबैक सेगमेंट की कार खरीदना बहुत सस्ता हो गया। इस कटौती का असर सबसे ज्यादा मारुति एस-प्रेसो पर हुआ, क्योंकि कंपनी ने इसकी कीमत में एडिशनल कटौती कर दी। जिसके बाद नई एक्स-शोरूम कीमत 3,49,900 हो गई। इस प्राइस टैग के साथ ये मारुति के साथ देश की भी सबसे सस्ती कार बन गई। नई कीमत का असर एस-प्रेसो की बिक्री पर भी देखने को मिला। दरअसल, दिसंबर 2025 में इसे सालाना आधार पर 42350% की शानदार ग्रोथ मिली।

टॉप हैचबैक मॉडल सेल्स दिसंबर 2025 (YoY)
नंमॉडलदिसंबर 2025दिसंबर 2024
1मारुति बलेनो22,1089,112
2मारुति स्विफ्ट18,76710,421
3मारुति वैगनआर14,57517,303
4मारुति ऑल्टो10,8297,410
5टोयोटा ग्लैंजा6,4513,487
6टाटा टियागो/ईवी5,8265,006
7हुंडई आई10 निओस4,0104,489
8मारुति एस-प्रेसो3,3968
9हुंडई i203,3393,453
10टाटा अल्ट्रोज2,8711,866
11मारुति सेलेरियो2,272748
12मारुति इग्निस1,910749
13एमजी कॉमेट EV1,143700
14सिट्रोन C3886300
15रेनो क्विड369628
16सिट्रोन eC3 EV3290
टोटल98,78465,770

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की दिसंबर 2024 में सिर्फ 8 यूनिट बिकी थीं। इतना ही नहीं, हर महीने ये कंपनी के लिए सबसे कम बिकने वाली कार के तौर पर सामने आ रही थी, लेकिन दिसंबर 2025 में इसे 3,396 ग्राहक मिले। यानी इसकी 3,388 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 42350% की ऐतिहासिक ग्रोथ मिली। बता दें कि ये 32Km का माइलेज देती है।

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, सेफ्टी के लिए अभी इसमें डुअल एयरबैग ही मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर अपडेट करेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 3,49,900 रुपए से 5,24,900 रुपए तक हैं।

मारुति एस-प्रेसो वैरिएंट वाइज नई कीमतें
1.0L Petrol-Manual
वैरिएंटपुरानी कीमतअंतरनई कीमतचेंज %
STD (O)Rs. 4,26,500-Rs. 76,600Rs. 3,49,900-17.96%
LXI (O)Rs. 4,99,500-Rs. 1,19,600Rs. 3,79,900-23.94%
VXI (O)Rs. 5,21,499-Rs. 91,599Rs. 4,29,900-17.56%
VXI Plus (O)Rs. 5,50,500-Rs. 70,600Rs. 4,79,900-12.82%
1.0L Petrol-Auto (AMT)
VXI (O)Rs. 5,71,500-Rs. 96,600Rs. 4,74,900-16.90%
VXI Plus (O)Rs. 6,00,500-Rs. 75,600Rs. 5,24,900-12.59%
1.0L CNG-Manual
LXI (O)Rs. 5,91,500-Rs. 1,29,600Rs. 4,61,900-21.91%
VXI (O)Rs. 6,11,500-Rs. 99,600Rs. 5,11,900-16.29%
Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;