Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti recalled 39,506 units of Grand Vitara, check all details
मारुति ने 39,506 कारों को बुलाया वापस, कंपनी ने इस मॉडल के लिए जारी किया रिकॉल; जानिए कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं शामिल?

मारुति ने 39,506 कारों को बुलाया वापस, कंपनी ने इस मॉडल के लिए जारी किया रिकॉल; जानिए कहीं आपकी गाड़ी तो नहीं शामिल?

संक्षेप:

मारुति ने ग्रैंड विटारा (Maruti Grand Vitara) के लिए रिकॉल जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इसके फ्यूल लेवल इंडिकेटर में गड़बड़ी आई है। कंपनी ने इसकी 39,506 यूनिट्स को वापस बुलाया है।

Nov 17, 2025 12:54 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने 39,506 यूनिट्स का रिकॉल (Voluntary Recall) जारी किया है। ये वे मॉडल हैं, जो 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 के बीच बनाए गए थे। यह रिकॉल किसी बड़े खतरे के कारण नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सेफ्टी प्रीकॉशन के तौर पर किया गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी ने करीब 40000 ग्रैंड विटारा के लिए जारी किया रिकॉल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BMW X3

BMW X3

₹ 75.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Land Rover Range Rover Evoque

Land Rover Range Rover Evoque

₹ 67.9 - 69.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo XC60

Volvo XC60

₹ 71.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q5

Audi Q5

₹ 66.99 - 73.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jaguar F-Pace

Jaguar F-Pace

₹ 72.9 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) में क्या समस्या?

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के मुताबिक, कुछ गाड़ियों में स्पीडोमीटर असेंबली का एक पार्ट सही तरह से फ्यूल लेवल नहीं दिखा रहा है, यानी कि फ्यूल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट गलत जानकारी दे सकती है। इससे ड्राइवर को लग सकता है कि गाड़ी में फ्यूल बाकी है, जबकि असल में कम हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने साफ बताया है कि अब तक इस वजह से कोई दुर्घटना या शिकायत नहीं आई है, फिर भी यह रिकॉल सुरक्षा और भरोसे के लिए किया गया है।

कस्टमर को मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और नेक्सा (Nexa) के सभी अधिकृत वर्कशॉप प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क करेंगे। गाड़ी की जांच फ्री होगी और पार्ट रिप्लेसमेंट भी बिल्कुल फ्री होगा। इसमें वारंटी खत्म हो चुकी हो, तब भी फ्री में काम होगा। ग्राहक अपना VIN नंबर लेकर निकटतम नेक्सा (Nexa) सर्विस सेंटर से भी पुष्टि कर सकते हैं कि उनकी SUV रिकॉल में शामिल है या नहीं।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी ने करीब 40000 ग्रैंड विटारा के लिए जारी किया रिकॉल

ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) बिक्री में दमदार SUV

लॉन्च के बाद से ही ग्रैंड विटारा मारुति (Grand Vitara) मारुति की बेहतरीन परफॉर्मर SUVs में शामिल हो चुकी है। पिछले 6 महीनों में यह अक्सर सेगमेंट के टॉप-सेलर्स में रही है। इसके पीछे की मुख्य वजह हाइब्रिड वैरिएंट की शानदार माइलेज और मारुति (Maruti) का बड़ा सर्विस नेटवर्क रहा।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।