
ब्रेजा, स्विफ्ट, वैगनआर, फ्रोंक्स, बलेनो छोड़ इस मारुति कार को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2025 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने इसमें टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि बीते महीने मारुति सुजुकी डिजायर को कुल 20,038 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति सुजुकी डिजायर की बिक्री में 50 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2024 में यह आंकड़ा 10,853 यूनिट था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

15% घट गई वैगनआर की बिक्री
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट रही। मारुति स्विफ्ट ने इस दौरान 4 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 15,547 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 15 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,388 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी फ्रोंक्स रही। मारुति फ्रोंक्स ने इस दौरान एक पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,767 यूनिट कार की बिक्री की।
घट गई मारुति अर्टिगा की बिक्री
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 13,173 यूनिट कार बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। मारुति अर्टिगा ने इस दौरान 31 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 12,115 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ब्रेजा रही। मारुति ब्रेजा ने इस दौरान 34 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 10,173 यूनिट कार की बिक्री की।
10000 यूनिट से ज्यादा बिकी मारुति ईको
बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी ईको रही। मारुति ईको ने इस दौरान 36 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 10,035 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा रही। मारुति ग्रैंड विटारा ने इस दौरान 45 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,698 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान 37 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 5,434 यूनिट कार की बिक्री की।
4000 यूनिट से ज्यादा बिकी मारुति विक्टोरिस
बिक्री की इस लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 4,261 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, बारहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी XL 6 रही। मारुति Xl6 ने इस दौरान 42 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,170 यूनिट कार की बिक्री की बिक्री की। वहीं, तेरहवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो रही। मारुति एस-प्रेसो ने इस दौरान 42 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,774 यूनिट कार की बिक्री
सिर्फ 215 यूनिट बिकी मारुति इनविक्टो
मारुति सुजुकी इग्निस ने इस दौरान 32 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,704 यूनिट कार की बिक्री की। दूसरी ओर मारुति सुजुकी सिलेरियो ने इस दौरान 68 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,033 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि मारुति सुजुकी जिम्नी ने इस दौरान 51 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 296 यूनिट कार की बिक्री की। वहीं, मारुति सुजुकी इनविक्टो ने 31 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 215 यूनिट कार की बिक्री की।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




