देश की इकलौती कार जिसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा; माइलेज भी 33Km, लेकिन अब कम हो रहा रुतबा!
SIAM के डेटा के अनुसार, मारुति सुजुकी मिनी सेगमेंट की बिक्री में 13% की गिरावट आई है, जो अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 में 1.03 लाख यूनिट से घटकर अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 में 90,312 यूनिट रह गई है। जबकि मारुति सुजुकी के SUV सेगमेंट की बिक्री में 0.6% की गिरावट आई है।

nareमारुति सुजुकी इंडिया सालों से देश की नंबर-1 कार कंपनी है। कंपनी को इस पोजीशन पर बरकरार रखने में उसके मिनी सेगमेंट का अहम रोल रहा है। खासकर, इस सेगमेंट में उसकी ऑल्टो बड़ी खिलाड़ी रही है। कंपनी ने पहली बार ऑल्टो को 2000 में लॉन्च किया गया था, जिसे भारतीय बाजार के लिए एक सस्ती, फ्यूल-एफिशिएंट कार के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे बाजार के ट्रेंड और कंज्यूमर सेंटिमेंट में बदलाव के कारण SUVs का चलन बढ़ा है, मिनी सेगमेंट को भारी नुकसान हुआ है।






सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा के अनुसार, मारुति सुजुकी मिनी सेगमेंट की बिक्री में 13% की गिरावट आई है, जो अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 में 1.03 लाख यूनिट से घटकर अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 में 90,312 यूनिट रह गई है। जबकि मारुति सुजुकी के SUV सेगमेंट की बिक्री में 0.6% की गिरावट आई है, जो अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 में 2.96 लाख यूनिट से घटकर अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 में 2.94 लाख रह गई है। खास बात ये भी है कि मिनी सेगमेंट में शामिल एस-प्रेसो, सेलेरियो जैसे मॉडल की तुलना में ऑल्टो की बिक्री बहुत ज्यादा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
50 लाख का सफर तय कर चुकी
मारुति सुजुकी ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, जिसने 2008 में 10 लाख यूनिट्स, 2012 में 20 लाख यूनिट्स, 2016 में 30 लाख यूनिट्स और 2020 में 40 लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया। इतना ही नहीं, 'लॉर्ड ऑल्टो' ने 2024 में 47 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, बीते साल सितंबर में इसने 50 लाख यूनिट की बिक्री का माइलस्टोन पार कर लिया। ये सफर अभी भी जारी है। हालांकि, इसकी रफ्तार में कमी आई है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो का इतिहास
मारुति सुजुकी ऑल्टो के पहले के वर्जन दो अलग-अलग ड्राइवट्रेन के साथ उपलब्ध थे, जिसमें 798cc और 998cc इंजन शामिल है। पूर्व में एक स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होता है जो 47 बीएचपी की पीक पावर और 62 एनएम की टॉर्क का जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
जबकि बाद वाला भी स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होता है जो 65.71 बीएचपी की पीक पावर और 89 एनएम की टॉर्क का जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
जबकि ऑल्टो ने 800cc इंजन के साथ शुरुआत की थी, इसने BS6 के कड़े उत्सर्जन मानदंडों की शुरुआत के कारण 798cc इंजन को हटा दिया। 800cc इंजन को K10 998cc इंजन से बदल दिया गया है जो BS6 अनुपालक है। विशेष रूप से मारुति सुजुकी की दो एसयूवी शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाली कार की सूची में शामिल हैं।
मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है।
ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।
इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




