मार्च में 11741 लोगों ने खरीद डालीं ये 2 कारें, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख; माइलेज 33Km और 6 एयरबैग

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी इंडिया ने शनदार सेल्स डेटा के साथ मार्च 2026 और फाइनेंशियल ईयर 2026 को खत्म किया है। कंपनी की कुल डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स 2.25 लाख यूनिट से ज्यादा रही। वहीं, FY2026 के लिए ये आंकड़ा 24 लाख यूनिट से ज्यादा का रहा।

मार्च में 11741 लोगों ने खरीद डालीं ये 2 कारें, कीमत सिर्फ ₹3.50 लाख; माइलेज 33Km और 6 एयरबैग

मारुति सुजुकी इंडिया ने शनदार सेल्स डेटा के साथ मार्च 2026 और फाइनेंशियल ईयर 2026 को खत्म किया है। कंपनी की कुल डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट सेल्स 2.25 लाख यूनिट से ज्यादा रही। वहीं, FY2026 के लिए ये आंकड़ा 24 लाख यूनिट से ज्यादा का रहा। कंपनी की इस शानदार बिक्री में कॉम्पैक्ट और यूटिलिटी व्हीकल सेमगेंट का अहम रोल रहा। वहीं, मिनी सेगमेंट ने भी अच्छा परफॉर्म किया। इस सेगमेंट में ऑल्टो K10 और एस-प्रेसो शामिल हैं। इस सेगमेंट को साल-दर-साल (YoY) आधार पर ग्रोथ मिली, लेकिन FY के आधार पर इसे डिग्रोथ मिली।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दरअसल, मारुति के मिनी सेगमेंट में शामिल ऑल्टो और एस-प्रेसो की मार्च 2026 में 11,741 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2025 में ये आंकड़ा 11,655 यूनिट का था। यानी YoY आधार पर इस सेगमेंट की 86 यूनिट ज्यादा बिकीं। दूसरी तरफ, फाइनेंशियल ईयर 2026 में इन दोनों कारों की 112,291 यूनिट बिकीं। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2025 में इनकी 125,770 यूनिट बिकी थीं। यानी FY के आधार पर इनकी 13,479 यूनिट कम बिकीं। बता दें कि ये दोनों देश की सबसे सस्ती कार भी हैं। ऑल्टो की शुरुआती कीमत 3.50 लाख रुपए और एस-प्रेसो की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपए है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मारुति ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ऑल्टो K10 कार कंपनी के अपडेटेड प्लेटफॉर्म Heartect पर बेस्ड है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 66.62PS पर 5500rpm का पावर और 89Nm पर 3500rpm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देता है। वहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 33.85 kmpl है।

ऑल्टो K10 में 7 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगन-आर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा यूएसबी, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट कता है। इसमें स्टियरिंग व्हील को भी नया डिजाइन दिया है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने अब इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं।

इस हैचबैक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसके साथ ऑल्टो K10 में प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट मिलेगा। सुरक्षित पार्किंग के लिए इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे। कार में स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।

मारुति एस-प्रेसो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस कार में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 68PS की पावर और 89NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड भी है, जबकि 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी है। इस इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन भी मिलता है। सीएनजी मोड में यह इंजन 56.69PS की पावर और 82.1NM का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। मारुति एस प्रेसो के माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल MT वैरिएंट का माइलेज 24kmpl, पेट्रोल MT का माइलेज 24.76kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 32.73km/kg है।

मारुति एस प्रेसो के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एप्पल कारप्ले और एंड्राएड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट पावर विंडो और की-लेस एंट्री स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और केबिन में एयर फिल्टर जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।