Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti mahindra tata are set to launch 3 impressive compact suv in the market
हो जाइए तैयार, मार्केट में 5 धांसू कॉम्पैक्ट SUV लाने जा रही मारुति, महिंद्रा, टाटा; लॉन्च डेट कंफर्म

हो जाइए तैयार, मार्केट में 5 धांसू कॉम्पैक्ट SUV लाने जा रही मारुति, महिंद्रा, टाटा; लॉन्च डेट कंफर्म

संक्षेप:

भारतीय मार्केट में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट सबसे हॉट बैटल ग्राउंड बन चुका है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति सुजुकी, टाटा और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियां नए कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल्स पर काम कर रही हैं।

Jan 04, 2026 11:39 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में एसयूवी सेगमेंट की बढ़ती पॉपुलैरिटी आने वाले सालों में और तेज होने वाली है। बेहतर रोड प्रेजेंस, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, सेफ्टी फीचर्स और फैमिली-फ्रेंडली नेचर के चलते अब ग्राहक हैचबैक और सेडान की जगह कॉम्पैक्ट एसयूवी को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट भारतीय ऑटो इंडस्ट्री का सबसे हॉट बैटल ग्राउंड बन चुका है। इस बढ़ती मांग को भुनाने के लिए मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियां नए और अपडेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल्स पर काम कर रही हैं। आइए जानते हैं आने वाले दो से तीन सालों में ऐसी ही 5 अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी इसी साल ब्रेजा फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। अपडेटेड ब्रेजा में एक्सटीरियर और इंटीरियर में हल्के बदलाव किए जाएंगे। जबकि सबसे बड़ा अपडेट इसमें संभावित Level 2 ADAS का होना माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CNG वैरिएंट में अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा।

टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स 13 जनवरी को पंच फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। फेसलिफ्ट मॉडल में नए LED हेडलैंप्स, DRLs, कनेक्टेड टेललैंप्स, नए बंपर और अलॉय व्हील्स मिलेंगे। कंपनी के टीज़र से 360-डिग्री कैमरा और ADAS रडार की पुष्टि भी हो चुकी है। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है। इंजन के तौर पर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पेट्रोल और CNG विकल्प में मिलेगा।

महिंद्रा विजन S

महिंद्रा की Vision S कंपनी के Vision कॉन्सेप्ट लाइन-अप की पहली प्रोडक्शन कार होगी। यह NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और स्कॉर्पियो ब्रांडिंग के तहत आ सकती है। इसका बॉक्सी और दमदार डिजाइन ऑफ-रोड अपील को मजबूत करता है। पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ FWD स्टैंडर्ड होगा, जबकि AWD का ऑप्शन भी मिल सकता है। लॉन्च 2027 के आसपास संभव है।

टाटा नेक्सन न्यू-जेनरेशन

टाटा नेक्सन का न्यू-जेनरेशन मॉडल 2027 में लॉन्च हो सकता है। ‘गरुड़’ कोडनेम वाली यह एसयूवी X1 प्लेटफॉर्म पर बड़े स्ट्रक्चरल अपडेट के साथ आएगी। नए डिजाइन, अपग्रेडेड इंटीरियर और लेटेस्ट फीचर्स इसकी पहचान होंगे। पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन ऑप्शन बरकरार रहने की संभावना है।

मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड

मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड कंपनी की पहली इन-हाउस HEV टेक्नोलॉजी वाली कार होगी। बता दें कि1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ यह सिस्टम 30 किमी/लीटर से ज्यादा माइलेज दे सकता है। मिड-2026 में लॉन्च होने वाली इस एसयूवी में ADAS और हल्के कॉस्मेटिक अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।