Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Jimny Dscounts Up To Rs 75,000 In November 2025
थार या गुरखा नहीं, बल्कि इस लाइफस्टाइल SUV पर मिल रही ₹75000 की छूट; कीमत घटकर इतनी रह गई

थार या गुरखा नहीं, बल्कि इस लाइफस्टाइल SUV पर मिल रही ₹75000 की छूट; कीमत घटकर इतनी रह गई

संक्षेप:

कंपनी अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। ऐसे में कारों को खरीदना बेहद सस्ता हो गया है। दरअसल, इस महीने यानी नवंबर में कंपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली जिम्नी SUV पर ₹75,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। अक्टूबर में ये डिस्काउंट 70,000 रुपए का था।

Nov 07, 2025 04:29 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नया GST 2.0 लागू होने के बाद मारुति सुजुकी की कारें सबसे ज्यादा सस्ती हुई हैं। दूसरी तरफ, कंपनी अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट भी दे रही है। ऐसे में कारों को खरीदना बेहद सस्ता हो गया है। दरअसल, इस महीने यानी नवंबर में कंपनी नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली जिम्नी SUV पर ₹75,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। अक्टूबर में ये डिस्काउंट 70,000 रुपए का था। बता दें कि जिम्नी के सिर्फ टॉप-स्पेक अल्फा ट्रिम पर ही ये डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को ये डिस्काउंट सीधे कैश के तौ पर दिया जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 12.32 लाख से 14.45 लाख रुपए तक हैं। भारत में इसका मुकाबला, फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार से होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिम्नी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

जिम्नी में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 134 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड MT या 4-स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, वॉशर के साथ फ्रंट और रियर वाइपर, डे और नाइट IRVM, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर-साइड पावर विंडो ऑटो अप/डाउन, रिक्लाइनेबल फ्रंट सीटें, माउंटेड कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, TFT कलर डिस्प्ले, फ्रंट और रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट और रियर वेल्डेड टो हुक जैसे फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़ें:टाटा नेक्सन EV खरीदने जा रहे, तो ₹1.41 लाख का डिस्काउंट लेना मत भूलना!

इसमें स्टील व्हील, ड्रिप रेल और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। अल्फा ग्रेड एलॉय व्हील, बॉडी कलर के डोर हैंडल, वॉशर के साथ LED ऑटो हेडलैंप, फॉग लैंप, गहरे हरे रंग का ग्लास, पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमिस सराउंड साउंड भी मिलता है।

ये भी पढ़ें:₹1 लाख सस्ती हो गई देश की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी भी मिली

सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, साइड-इफेक्ट डोर बीम, इंजन इम्मोबिलाइजर और थ्री पॉइंट इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।