जिस भारतीय कार को ग्राहक दिखा रहे ठेंगा! उसे विदेश में खरीदने की मची लूट; बिक्री 1.50 लाख के पार पहुंची

Mar 06, 2026 01:00 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति जिम्नी की बिक्री भले ही भारतीय बाजार में बहुत धीमी हो, लेकिन देश के बाहर इसके दबदबे के सामने दूसरे सभी मॉडल फेल हैं। अब जिम्नी के दामन में एक नई कामयाबी आई है। दरअसल, इस लाइफस्टाइल SUV ने घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट सेल्स में 150,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है।

जिस भारतीय कार को ग्राहक दिखा रहे ठेंगा! उसे विदेश में खरीदने की मची लूट; बिक्री 1.50 लाख के पार पहुंची

मारुति जिम्नी की बिक्री भले ही भारतीय बाजार में बहुत धीमी हो, लेकिन देश के बाहर इसके दबदबे के सामने दूसरे सभी मॉडल फेल हैं। अब जिम्नी के दामन में एक नई कामयाबी आई है। दरअसल, इस लाइफस्टाइल SUV ने घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट सेल्स में 150,000 यूनिट के आंकड़े को पार कर लिया है। जून 2023 में भारत में लॉन्च होने के 32 महीने बाद, इस लाइफस्टाइल और प्रीमियम ऑफ-रोडर ने जनवरी 2026 के आखिर तक कुल 158,678 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। चलिए एक बार जिम्नी की फेसियल के हिसाब से सेल्स के आंकड़े देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
मारुति जिम्नी की भारत में बिक्रीमारुति जिम्नी का भारत से एक्सपोर्ट
फेसियलयूनिटचेंज % YoYफेसियलयूनिटचेंज % YoY
FY202417,009-FY202422,191-
FY20258,740-49%FY202547,982116%
FY2026*5,487-32%FY2026*57,26941%
टोटल31,236 टोटल1,27,442
* अप्रैल 2025 से जनवरी 2026

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हालांकि, भारत में इसकी धीमी बिक्री रही है, जिसमें सिर्फ 31,236 यूनिट्स शामिल हैं। ये इसकी कुल बिक्री का 20% हिस्सा है। जबकि, देश के बाहर जिम्नी की 127,442 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुईं। यानी इसकी कुल बिक्री का 80% शेयर रहा। मारुति सुजुकी इंडिया के लिए बड़ी सफलता है और इसने कंपनी की रिकॉर्ड एक्सपोर्ट बिक्री को बढ़ाने में मदद की है।

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले 10 महीनों में भारत में जिम्नी की होलसेल बिक्री (5,487 यूनिट्स) पिछले साल की तुलना में 32% कम है। जबकि, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच ये आंकड़ा 8,094 यूनिट का था। मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में 18 पैसेंजर गाड़ियों में से जिम्नी इनविक्टो MPV (2,913 यूनिट्स) के बाद दूसरा सबसे कम बिकने वाला मॉडल है। अप्रैल 2025 और जनवरी 2026 के बीच कंपनी की बेची गई 14,95,910 पैसेंजर गाड़ियों में इसका हिस्सा सिर्फ 0.36% है।

घरेलू मार्केट की बिक्री की तुलना में जिम्नी का एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस शानदार बना हुआ है। FY2026 के पहले 10 महीनों में विदेशों में भेजी गई 57,269 यूनिट YoY 41% की अच्छी बढ़ोतरी है। इससे पहले अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 40,674 यूनिट का था। इससे जिम्नी, फ्रोंक्स (75,183 यूनिट्स, 33% ज्यादा) के बाद मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला एक्सपोर्ट मॉडल बन गया है। FY2026 YTD में कंपनी के पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट 358,953 यूनिट्स (सालाना आधार पर 32% ज्यादा) में इसका 16% हिस्सा है।

जिम्नी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

जिम्नी में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 134 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड MT या 4-स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, वॉशर के साथ फ्रंट और रियर वाइपर, डे और नाइट IRVM, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर-साइड पावर विंडो ऑटो अप/डाउन, रिक्लाइनेबल फ्रंट सीटें, माउंटेड कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, TFT कलर डिस्प्ले, फ्रंट और रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट और रियर वेल्डेड टो हुक जैसे फीचर्स दिए हैं।

इसमें स्टील व्हील, ड्रिप रेल और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। अल्फा ग्रेड एलॉय व्हील, बॉडी कलर के डोर हैंडल, वॉशर के साथ LED ऑटो हेडलैंप, फॉग लैंप, गहरे हरे रंग का ग्लास, पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमिस सराउंड साउंड भी मिलता है।

सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, साइड-इफेक्ट डोर बीम, इंजन इम्मोबिलाइजर और थ्री पॉइंट इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।