
बजट रखिए तैयार, मारुति ला रही 5 धांसू इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार; जान लीजिए पूरी डिटेल्स
संक्षेप: मारुति सुजुकी आने वाले सालों में भारतीय मार्केट के लिए कई नए हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल लाने वाली है। कंपनी का फोकस खासकर मास-सेगमेंट पर है जहां वह अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
मारुति सुजुकी आने वाले सालों में भारतीय मार्केट के लिए कई नए हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल लाने वाली है। कंपनी का फोकस खासकर मास-सेगमेंट पर है जहां वह अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। इसी स्ट्रेटजी के तहत मारुति अलग-अलग बॉडी स्टाइल में कॉम्पैक्ट गाड़ियों पर काम कर रही है। सबसे पहले जिस मॉडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है वह है फ्रोंक्स का हाइब्रिड वर्जन। माना जा रहा है कि इसमें ADAS जैसे मॉडर्न फीचर भी मिलेंगे और शुरुआत में कंपनी इंटरनेशनल मार्केट वाला माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल करेगी। बाद में इसे मारुति के इन-हाउस विकसित किए गए हाइब्रिड सेटअप से रिप्लेस किया जा सकता है।






कॉम्पैक्ट एमपीवी की भी होगी एंट्री
एंट्री-लेवल सेगमेंट की बात करें तो मारुति एक बिल्कुल नई छोटी कार भी तैयार कर रही है जो फर्स्ट-टाइम बायर्स के बीच फिर से अपनी बादशाहत कायम करने की कोशिश होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह नई कार कई तरह के फ्यूल ऑप्शन, CNG, फ्लेक्स-फ्यूल और हाइब्रिड के साथ आ सकती है। इसके अलावा, कंपनी एक कॉम्पैक्ट MPV पर भी काम कर रही है जो अर्टिगा से छोटी होगी और इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Suzuki Spacia की तरह ज्यादा स्पेस-एफिशिएंट डिजाइन अपनाएगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 25.51 - 29.22 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 11.42 - 20.68 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति माइक्रो एसयूवी
मारुति एक माइक्रो एसयूवी भी डेवलप कर रही है जिसे 2026 या 2027 तक बाजार में उतारने की योजना है। यह सीधा टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसे पॉपुलर मॉडलों से मुकाबला करेगी। कंपनी इसमें भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर खास फोकस कर रही है जिससे यह बेहतर माइलेज और कम चलने वाली लागत के साथ खरीदारों को अट्रैक्ट कर सके। जो लोग छोटी लेकिन रग्ड लुक वाली कार तलाशते हैं उनके लिए यह माइक्रो SUV काफी दिलचस्प विकल्प साबित हो सकती है।
छोटी ईवी की भी होगी एंट्री
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी मारुति की प्लानिंग तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कंपनी एक छोटे EV पर काम कर रही है जो eWX कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड होगा। इसका प्रोडक्शन मॉडल भी लंबा और बॉक्सी डिजाइन रखेगा ताकि अंदर ज्यादा जगह मिल सके। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट की बात करें तो 2027 में आने वाली नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी सबसे बड़ा अपडेट लेकर आएगी। इसमें नया डिजाइन, ज्यादा प्रीमियम केबिन और एडवांस हाइब्रिड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। शुरुआती रिपोर्ट्स तो ये भी कहती हैं कि इसका रेंज-एक्सटेंडर स्टाइल सेटअप 30 kmpl से ज्यादा का माइलेज दे सकता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




