मारुति की इस 7-सीटर कार का हुआ बुरा हाल! मई में सिर्फ 301 ग्राहक ही मिले; इनोवा से होता है मुकाबला
ये कार 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। बता दें कि इस साल इसकी 1,069 यूनिट ही बिकी हैं। जनवरी में इसकी 197 यूनिट, फरवरी में इसकी 143 यूनिट, मार्च में इसकी 191 यूनिट, अप्रैल में इसकी 237 यूनिट और मई में इसकी 301 यूनिट बिकी हैं।

मारुति सुजुकी के लिए एक बार फिर इनविक्टो सबसे कम बिकने वाली कार रही। कहने को ये कंपनी की सबसे लग्जरी और महंगी कार है। इसके बाद भी इसकी मई में सिर्फ 301 यूनिट ही बिकीं। दरअसल, ये इस साल इनविक्टो की सबसे बड़ी सेल है। फिर भी ये सेल कंपनी की दूसरी कारों की हिसाब से काफी कम है। इनविक्टो जेटा+ वैरिएंट 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बैज-इंजीनियर्ड ट्विन की एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपए से लेकर 28.61 लाख रुपए तक है।
बता दें कि इस साल इनविक्टो की 1,069 यूनिट ही बिकी हैं। जनवरी में इसकी 197 यूनिट, फरवरी में इसकी 143 यूनिट, मार्च में इसकी 191 यूनिट, अप्रैल में इसकी 237 यूनिट और मई में इसकी 301 यूनिट बिकी हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 8.03 लाख
Tata Tiago
₹ 4.69 - 8.55 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 8.5 लाख
मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसका माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।
इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


