Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Invicto get discounts up to Rs 2.15 lakh in December 2025, check all details
लपक लो! 8-सीटर कार पर ₹2.15 लाख छूट, दिसंबर बाद फिर नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर; 24 kmpl का शानदार माइलेज

लपक लो! 8-सीटर कार पर ₹2.15 लाख छूट, दिसंबर बाद फिर नहीं मिलेगा ऐसा ऑफर; 24 kmpl का शानदार माइलेज

संक्षेप:

जो लोग कम्फर्ट, लग्जरी और हाई माइलेज वाली MPV खरीदना चाहते हैं, उनके लिए मारुति इंविक्टो (Maruti Invicto) बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। जी हां, क्योंकि कंपनी दिसंबर 2025 में इस पर 2.15 लाख तक की छूट दे रही है, जिसके साथ यह डील मार्केट में सबसे आकर्षक साबित हो रही है।

Dec 11, 2025 11:34 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप अपने परिवार के लिए एक लग्जरी और कम्फर्ट से भरपूर प्रीमियम MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है। मारुति सुजुकी ने अपनी फ्लैगशिप MPV मारुति इंविक्टो (Maruti Invicto) पर भारी-भरकम छूट की घोषणा की है, जिस पर अभी कुल 2.15 लाख तक का बेनिफिट मिल रहा है। यह इस मॉडल पर अब तक के सबसे बड़े ऑफर्स में से एक है। आइए इस डिस्काउंट ऑफर को बेहद सरल भाषा में समझते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मारुति ने खोला ऑफर्स का पिटारा! ब्रेजा SUV पर दी बंपर छूट, अभी लेने इतने की बचत

मारुति इंविक्टो (Maruti Invicto) पर कितनी छूट?

दिसंबर 2025 में इंविक्टो के सभी वैरिएंट्स पर एक जैसा ऑफर मिल रहा है। इस पर कुल 2.15 लाख तक बेनिफिट मिल रहा है। यह ऑफर दो पार्ट में मिल रहा है, जिसमें 1,00,000 तक का कैश डिस्काउंट और 1,15,000 का स्क्रैपेज / एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। ग्राहक इनमें से एक विकल्प चुन सकते हैं। इतनी बड़ी छूट प्रीमियम MPV सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलती है।

मारुति इंविक्टो (Maruti Invicto) की कीमतें

मारुति इंविक्टो (Maruti Invicto) के कीमत की बात करें तो इंविक्टो की शुरुआती कीमतें 24.97 लाख रुपये से शुरू होती हैं और टॉप वैरिएंट के लिए 28.61 लाख तक जाती हैं। इसमें 7-सीटर और 8-सीटर दोनों विकल्प मिलते हैं। डिस्काउंट के बाद इसकी इफेक्‍टिव कीमत काफी कम हो जाती है, जिससे यह अपने सेगमेंट में और भी वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन जाती है।

मारुति इंविक्टो (Maruti Invicto) क्यों है इतनी खास?

मारुति इन्विक्टो असल में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस (Toyota Innova Hycross) का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है, यानी आपको टोयोटा की मजबूती और क्वॉलिटी मारुति की कीमत और ऑफ्टर-सेल्स सर्विस के साथ मिलती है।

ये भी पढ़ें:मारुति ने खोला ऑफर्स का पिटारा! ब्रेजा SUV पर दी बंपर छूट, अभी लेने इतने की बचत

मारुति इंविक्टो की खासियत

इसके कुछ बड़े हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बेहतरीन माइलेज मिलता है। इसमें लग्जरी केबिन, प्रीमियम सिटिंग और हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसमें स्मूद ड्राइविंग देखने को मिलती है। इसके अलावा ADAS और मल्टी-जोन AC जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।