
मारुति की सबसे कम बिकने वाली कार पर आया ₹1.40 लाख का डिस्काउंट, इस महीने इतने में मिल जाएगी
कंपनी इसके हायर अल्फा+ वैरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा 1.40 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें से ज्यादातर फायदा स्क्रैपेज या एक्सचेंज बेनिफिट्स से मिल रहा है। इनविक्टो जेटा+ वैरिएंट जो 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, इस पर कुल 1.15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी इस महीने यानी नवंबर 2025 में अपनी सबसे प्रीमियम MPV इनविक्टो पर 1.40 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इसके हायर अल्फा+ वैरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा 1.40 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें से ज्यादातर फायदा स्क्रैपेज या एक्सचेंज बेनिफिट्स से मिल रहा है। इनविक्टो जेटा+ वैरिएंट जो 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, इस पर कुल 1.15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बैज-इंजीनियर्ड ट्विन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 24,97,400 रुपए है।
मारुति इनविक्टो कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार भी है। मौजूद फाइनेंशियल ईयर 2026 के पहले 6 महीने की बिक्री की बात करें तो अप्रैल में 223 यूनिट, मई में 223 यूनिट, जून में 351 यूनिट, जुलाई में 351 यूनिट, अगस्त में 237 यूनिट और सितंबर में 215 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 1600 यूनिट बिकीं। कंपनी को उम्मीद है कि इस डिस्काउंट से इसकी सेल्स में इजाफा हो सकता है।
मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसका माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।
इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




