मारुति की इस 7-सीटर कार को 6 महीने की सबसे कमजोर सेल मिली, जनवरी में सिर्फ 197 लोगों ने खरीदा

Feb 11, 2026 09:20 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी के लिए एक बार फिर इनविक्टो सबसे कम बिकने वाली कार रही। कहने को ये कंपनी की सबसे लग्जरी और महंगी कार है। इसके बाद भी इसकी जनवरी में सिर्फ 197 यूनिट ही बिकीं। दरअसल, इनविक्टो के लिए पिछले 6 महीने के दौरान ये सबसे कमजोर सेल भी रही।

मारुति की इस 7-सीटर कार को 6 महीने की सबसे कमजोर सेल मिली, जनवरी में सिर्फ 197 लोगों ने खरीदा

मारुति सुजुकी के लिए एक बार फिर इनविक्टो सबसे कम बिकने वाली कार रही। कहने को ये कंपनी की सबसे लग्जरी और महंगी कार है। इसके बाद भी इसकी जनवरी में सिर्फ 197 यूनिट ही बिकीं। दरअसल, इनविक्टो के लिए पिछले 6 महीने के दौरान ये सबसे कमजोर सेल भी रही। कंपनी हर महीने इसकी सेल में इजाफा करने के लिए लाखों का डिस्काउंट भी ऑफर करती है। इनविक्टो जेटा+ वैरिएंट 7-सीटर और 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बैज-इंजीनियर्ड ट्विन की एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपए से लेकर 28.61 लाख रुपए तक है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
मारुति सुजुकी इनविक्टो की सेल्स के आंकड़े
महीनायूनिट सेल्स
अगस्त 2025237
सितंबर 2025215
अक्टूबर 2025301
नवंबर 2025410
दिसंबर 2025514
जनवरी 2026197

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 8 - 15.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी इनविक्टो की पिछले 6 महीने की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त 2025 में इसकी 237 यूनिट बिकी थीं। सितंबर 2025 में इसकी 215 यूनिट बिकी थीं। अक्टूबर 2025 में इसकी 301 यूनिट बिकी थीं। नवंबर 2025 में इसकी 410 यूनिट बिकी थीं। दिसंबर 2025 में इसकी 514 यूनिट बिकी थीं। जनवरी 2026 में इसकी 197 यूनिट बिकी थीं।

मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसका माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।

इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।