मारुति की ये 2 कार लेने का बढ़िया मौका; ग्रैंड विटारा पर ₹4.70 लाख, इनविक्टो पर ₹5.40 लाख का डिस्काउंट
मारुति अपने नेक्सा डीलरशिप कई मॉडल पर शानदार और बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस महीने जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें इनविक्टो और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। दरअसल, मार्च में इन कारों को खरीदने पर 5.40 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे।

मारुति अपने नेक्सा डीलरशिप कई मॉडल पर शानदार और बड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस महीने जिन कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है उसमें इनविक्टो और ग्रैंड विटारा शामिल हैं। दरअसल, मार्च में इन कारों को खरीदने पर 5.40 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। कंपनी इन कारों को मॉडल ईयर 2026 और उससे पुराने पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। ग्राहकों को ये डिस्काउंट कंज्यूमर ऑफर, लॉयल्टी अपग्रेड बोनस, एक्सचेंज बोनस, एक्सटेंड वारटीं, स्क्रैपेज, कॉर्पोरेट ऑफर और रूरल ऑफर के तहत मिलेंगे। तो चलिए जल्दी इन दोनों के डिस्काउंट का ब्रेकअप देखते हैं।






सबसे पहले बात करें मारुति ग्रैंड विटारा पर मिलने वाले डिस्काउंट की तो इसके मॉडल ईयर 2026 पर मैक्सिमम 1.70 लाख रुपए के साथ 32,320 रुपए की फ्री एक्सटेंडेट वारंटी मिल रही है। इसमें मैक्सिमम 75,000 रुपए के कंज्यूमर ऑफर, 30,000 रुपए का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 32,320 रुपए की एक्सटेंडेट वारंटी, 65,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस, 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस और 4100 रुपए का रूरल ऑफर शामिल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ग्रैंड विटारा के मॉडल ईयर 2025 या उससे पुराने मॉडल पर मैक्सिमम 4.70 लाख रुपए के साथ 32,320 रुपए की फ्री एक्सटेंडेट वारंटी मिल रही है। इसमें मैक्सिमम 3,75,000 रुपए के कंज्यूमर ऑफर, 30,000 रुपए का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस, 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 32,320 रुपए की एक्सटेंडेट वारंटी, 65,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस, 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस और 4100 रुपए का रूरल ऑफर शामिल है।
वहीं, अब बात करें इनविक्टो पर मिलने वाले डिस्काउंट की तो इसके मॉडल ईयर 2026 पर मैक्सिमम 2.40 लाख रुपए के बेनिफिट मिल रहे है। इसमें मैक्सिमम 75,000 रुपए के कंज्यूमर ऑफर, 50,000 रुपए का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस, 100,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 115,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। इस पर एक्सटेंडेड वारंटी और रूरल ऑफर नहीं मिल रहे हैं।
इनविक्टो के मॉडल ईयर 2025 या उससे पुराने मॉडल पर मैक्सिमम 5.40 लाख रुपए के बेनिफिट मिल रहे है। इसमें मैक्सिमम 375,000 रुपए के कंज्यूमर ऑफर, 50,000 रुपए का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस, 100,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 115,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। इस पर एक्सटेंडेड वारंटी और रूरल ऑफर नहीं मिल रहे हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


