Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti installs 2000 exclusive EV charging points across 1100 cities
1100 शहरों में हर 5Km पर मिलेगा चार्जिंग पॉइंट, जानिए मारुति की इंडिया को इलेक्ट्रिक बनाने का प्लान

1100 शहरों में हर 5Km पर मिलेगा चार्जिंग पॉइंट, जानिए मारुति की इंडिया को इलेक्ट्रिक बनाने का प्लान

संक्षेप:

मारुति सुज़ुकी का ‘e for me’ EV चार्जिंग मोबाइल ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर पार्टनर-ऑपरेटेड चार्जिंग पॉइंट और मारुति सुज़ुकी के अपने EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल आसान बनाता है। यह ऐप EV चार्जिंग और पेमेंट के लिए एक जैसा अनुभव देता है।

Dec 04, 2025 12:03 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुज़ुकी) ने 13 चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों (CPOs) और एग्रीगेटरों के साथ सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री हिसाशी ताकेउचि और सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स), श्री पार्थो बनर्जी और CPO के अन्य वरिष्ठ गणमान्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “मारुति सुज़ुकी में हम अपने ग्राहकों को सुखद ओनरशिप का अनुभव देने का प्रयास करते हैं ताकि कंपनी पर उनका भरोसा लम्बे समय तक बना रहे। आज, हम एक ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, क्योंकि हम पूरी तैयारी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, ताकि EV चार्जिंग से जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके और ग्राहक विश्वास को बढ़ावा मिले।"

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF6

VinFast VF6

₹ 16.49 - 18.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

उन्होने आगे कहा, "हमने अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क के माध्यम से 1,100 से अधिक शहरों में फैले 2,000 से अधिक मारुति सुज़ुकी एक्सक्लूसिव चार्जिंग पॉइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क स्थापित किया है। इसके अलावा, हमने देशभर में विशाल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों के साथ सहयोग किया है। सुज़ुकी की वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप, हम कई EV पेश करने की योजना बना रहे हैं और इसे समर्थन देने के लिए हमारे डीलर और CPO पार्टनर्स के साथ हमारा लक्ष्य 2030 तक पूरे भारत में 1 लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क स्थापित करना है।"

ये भी पढ़ें:टाटा की इस प्रीमियम हैचबैक को खरीदने से पहले जान लो रियल माइलेज

EV इकोसिस्टम को पेश करते हुए मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा, “आज भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए दौर की शुरुआत है। मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मारुति सुज़ुकी पूरी तरह EV के लिए तैयार है और हमारा नया व्यापक प्लेटफॉर्म EV चार्जिंग ढांचे से जुड़ी प्रमुख चिंताओं का समाधान करता है। देश के सबसे बड़े डीलर नेटवर्क और हमारे चार्जिंग पार्टनर्स के नेटवर्क का लाभ उठाते हुए, हम भारत के 100 प्रमुख शहरों में हर महत्वपूर्ण स्थान पर औसतन 5–10 किलोमीटर की दूरी पर EV चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध करा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रमुख हाईवे पर भी नियमित अंतराल पर DC फास्ट चार्जर लगाए गए हैं, ताकि हमारे भविष्य के EV ग्राहकों को पूरे देश में बिना रुकावट सफर की आज़ादी मिल सके। ग्राहकों को और भी अच्छी सुविधा देने के लिए, हमने 1.5 लाख विशेष रूप से प्रशिक्षित EV वर्कफोर्स तैनात की है, जो हमारे ग्राहकों की हर आवश्यकता को पूरा करेगी। हमने देश के हर हिस्से में EV ओनरशिप के अनुभव को समर्थन देने के लिए आफ्टर-सेल्स आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु 1,100 शहरों में 1,500+ ईवी-रेडी (EV-ready) सर्विस वर्कशॉप्स भी सक्रिय कर दी हैं।”

बनर्जी ने आगे कहा, “हम इस प्लेटफॉर्म की क्षमता को दिखाने के लिए एक अनोखी ‘e drive’ की शुरुआत कर रहे हैं, जो मारुति सुज़ुकी के व्यापक EV चार्जिंग नेटवर्क की वास्तविक दुनिया में प्रभावशीलता साबित करेगी। ‘e drive’ के जरिए हमारा लक्ष्य है यूजर का भरोसा बढ़ाना और तेजी से EV अपनाने की दिशा में काम करना, ताकि नेट-ज़ीरो के लिए देश के स्थिरता से जुड़े लक्ष्य को हासिल करने में योगदान दिया जा सके।"

ये भी पढ़ें:लेक्सस ने भारत में लॉन्च की अपनी नई लग्जरी कार, इसमें सभी वेंटिलेटड सीट मिलेंगी

मारुति सुज़ुकी का ‘e for me’ EV चार्जिंग मोबाइल ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर पार्टनर-ऑपरेटेड चार्जिंग पॉइंट और मारुति सुज़ुकी के अपने EV चार्जिंग नेटवर्क का इस्तेमाल आसान बनाता है। यह ऐप EV चार्जिंग और पेमेंट के लिए एक जैसा अनुभव देता है, जिसमें UPI या Razorpay द्वारा संचालित एक्सक्लूसिव ‘मारुती सुजुकी मनी’ के माध्यम से भुगतान की सुविधा शामिल है। e VITARA की बुकिंग के बाद से ही ‘e for me’ ऐप वाहन के होम-चार्जर की स्थापना और उसके बेहतर उपयोग से लेकर पब्लिक चार्जिंग पॉइंट खोजने और उनका उपयोग करने तक, हर जरूरत के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी सुविधा प्रदान करता है।

‘e for me’ की मुख्य बातें

 ऐप पर उपलब्ध EV चार्जिंग पॉइंट्स को खोजें, भुगतान करें और उपयोग करें।
 पब्लिक चार्जर और स्मार्ट होम चार्जर, दोनों को एक ही ऐप से चलाएं।
 मारुति सुज़ुकी डीलर आउटलेट्स और होम चार्जर पर ‘टैप एन चार्ज’ सुविधा के लिए एक ही कार्ड का उपयोग।
 कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ‘e for me’ ऐप को मिरर करें और बिना रुकावट इन-कार चार्जिंग अनुभव पाएं।
 स्मार्ट होम चार्जर को दूर से शुरू/बंद करें और उसके पावर आउटपुट को मैनेज करें।

कंपनी ने एक मजबूत EV इकोसिस्टम भी तैयार किया है, जिसके तहत मारुति सुज़ुकी के शो-रूम नेटवर्क और 1,500 से अधिक सर्विस वर्कशॉप को ईवी-रेडी बनाया गया है। 1.5 लाख प्रशिक्षित ईवी-रेडी वर्कफ़ोर्स के साथ, भारत में ग्राहकों को बेहतरीन EV ओनरशिप का अनुभव देने की तैयारी की गई है।

उत्कृष्ट EV चार्जिंग नेटवर्क की तैयारियों को परखने के लिए कंपनी देशव्यापी ‘e drive’ की शुरुआत कर रही है। इस ड्राइव के तहत चार e VITARA Born EV को गुरुग्राम से देश के चारों दिशाओं में रवाना किया गया है। उत्तर में श्रीनगर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी के समुद्री छोर तक, पूर्व में डिब्रूगढ़ से लेकर पश्चिम में गुजरात के भुज तक यह ड्राइव पूरे देश में EV चार्जिंग और EV ओनरशिप की वास्तविक क्षमता को दिखाएगी और ‘e for me’ चार्जिंग पॉइंट्स के मजबूत नेटवर्क को प्रमाणित करेगी। ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए ‘e for me’ ऐप एप्पल ऐप स्टोर® और गूगल प्ले स्टोर™ पर उपलब्ध होगा, जिससे संभावित मारुति सुज़ुकी EV ग्राहक पूरे देश के EV चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क आसानी से देख सकेंगे।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।