Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Ignis Dscounts Up To Rs 57,000 In November 2025
नेक्सा शोरूम की सबसे सस्ती कार, इस महीने मिल रही ₹57000 सस्ती; कीमत भी सिर्फ ₹5.35 लाख

नेक्सा शोरूम की सबसे सस्ती कार, इस महीने मिल रही ₹57000 सस्ती; कीमत भी सिर्फ ₹5.35 लाख

संक्षेप: इस महीने यानी नवंबर में इस कार को सस्ते में खरीदने का मौका है। दरअसल, कंपनी इस कार पर 57,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इग्निस के AMT वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 57,000 रुपए और मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट पर 52,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Sat, 8 Nov 2025 10:33 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली सबसे सस्ती कार इग्निस है। इस एंट्री लेवल कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,35,100 रुपए है। हालांकि, इस महीने यानी नवंबर में इस कार को सस्ते में खरीदने का मौका है। दरअसल, कंपनी इस कार पर 57,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इग्निस के AMT वैरिएंट पर सबसे ज्यादा 57,000 रुपए और मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट पर 52,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार में CNG का ऑप्शन नहीं मिलता।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति इग्निस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इग्निस को सुजुकी के टोटल इफेक्टिव कंट्रोल टेक्नोलॉजी (STECT) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि ये कार 20.89Km/l का माइलेज देती है। इसमें 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इग्निस को CNG वैरिएंट में लॉन्च नहीं किया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan New MPV

Nissan New MPV

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:बाजार में आ रहीं ये 4 नई इलेक्ट्रिक SUV, सभी की रेंज 500Km से ज्यादा

बात करें फीचर्स की तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर सीट के हाइट एडजेस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, TFT स्क्रीन के साथ मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और रियर पार्किंग सेंसर दिए हैं।

ये भी पढ़ें:थार या गुरखा नहीं, बल्कि इस लाइफस्टाइल SUV पर आया ₹75000 का डिस्काउंट

इस कार को 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन पेंट ऑप्शन में खरीद पाएंगे। जिसमें नेक्सा ब्लू, ल्यूसेंट ऑरेंज, सिल्की सिल्वर, टर्क्वॉइज ब्लू, ग्लिस्टनिंग ग्रे, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, पर्ल मिडनाइट ब्लैक, ब्लैक रूफ के साथ ल्यूसेंट ऑरेंज, सिल्वर रूफ के साथ नेक्सा ब्लू, और ब्लैक रूफ के साथ नेक्सा ब्लू शामिल है। बाजार में इसका मुकाबला टाटा टियागो, हुंडई i10 के साथ मारुति वैगनआर और मारुति स्विफ्ट जैसे मॉडल से होता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।