भारत में हमेशा के लिए थम गया इन 3 शानदार कारों का सफर, इनमें मारुति के 2 मॉडल भी शामिल
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट बहुत ही तेजी से बदल रहा है। पिछले तीन सालों (2024 से 2026) के दौरान ग्राहकों की पसंद और सरकार के कड़े नियमों के चलते कार मार्केट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट बहुत ही तेजी से बदल रहा है। पिछले तीन सालों (2024 से 2026) के दौरान ग्राहकों की पसंद और सरकार के कड़े नियमों के चलते कार मार्केट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक तरफ जहां देश में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी (SUV) का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सेडान और ट्रेडिशनल हैचबैक गाड़ियों की मांग लगातार घट रही है। इसी का नतीजा है कि भारत की सबसे बड़ी कार कंपनियों को अपने कुछ बेहद पॉपुलर और पुराने मॉडल्स का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद करना पड़ा है। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन बड़ी गाड़ियों के बारे में जो पिछले 3 साल में मार्केट से गायब हो गईं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Mahindra Marazzo
₹ 14.06 - 16.38 लाख
Maruti Suzuki XL5
₹ 5 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख
मारुति सुजुकी सियाज
मारुति सुजुकी की प्रीमियम सेडान कार 'सियाज' ने 10 साल से ज्यादा समय तक भारतीय सड़कों पर राज किया। हालांकि, गिरती बिक्री के कारण अप्रैल, 2025 में इसे आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया। साल 2014 में लॉन्च हुई सियाज अपने शानदार केबिन स्पेस, आराम और माइलेज के लिए जानी जाती थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में मिड-साइज सेडान सेगमेंट का मार्केट शेयर 20 से गिरकर महज 10 पर्सेंट रह गया। इसके अलावा, 2018 के बाद से कार को कोई बड़ा अपग्रेड नहीं मिला था। इससे यह फीचर्स के मामले में स्कोडा स्लाविया और हुंडई वरना जैसी मॉडर्न कारों से पिछड़ गई।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा ने अपनी इकलौती प्रीमियम 7-सीटर फैमिली कार (MPV) 'मराजो' को जुलाई, 2024 में चुपचाप बाजार से हटा दिया। शार्क (Shark) के डिजाइन से प्रेरित होकर बनाई गई यह गाड़ी अपने मजबूत बिल्ड और बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए काफी पसंद की गई थी। लेकिन मार्केट में मारुति अर्टिगा, एक्सएल6 और किआ कैरेंस जैसी गाड़ियों की मजबूत पकड़ के चलते मराजो की बिक्री लगातार दो अंकों में सिमटती चली गई। अंततः महिंद्रा ने इसे बंद करके अपना पूरा ध्यान सिर्फ एसयूवी गाड़ियां बनाने पर लगा दिया।
मारुति सुजुकी इग्निस
मारुति सुजुकी की सबसे अलग दिखने वाली 'टॉल-बॉय' हैचबैक 'इग्निस' का सफर भी हाल ही में अप्रैल, 2026 में आकर थम गया। कंपनी ने नेक्सा (Nexa) शोरूम से बिकने वाली इस कार का प्रोडक्शन और बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी है। साल 2017 में जब यह लॉन्च हुई थी, तो युवाओं के बीच इसके 'कॉम्पैक्ट अर्बन' लुक का बड़ा क्रेज था। मगर बीते 3 सालों में टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी माइक्रो-एसयूवी गाड़ियों ने एंट्री-लेवल मार्केट पर कब्जा कर लिया। मारुति अब इस कार की जगह बिल्कुल नई माइक्रो-एसयूवी (कोडनेम: Y43) लाने की तैयारी कर रही है, जो सीधे टाटा पंच को टक्कर देगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


