महिंद्रा, टाटा और हुंडई को छोड़, 4.48 लाख विदेशियों ने खरीदीं इस कंपनी की कार; ये MG या टोयोटा नहीं

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी ने FY2026 में 4.48 लाख यूनिट एक्सपोर्ट कीं। जबकि, FY2025 में कंपनी ने 3.33 लाख यूनिट एक्सपोर्ट की थीं। साथ ही, कंपनी लगातार 5वें साल भारत की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर बन गई। इस शानदार एक्सपोर्ट आंकड़े से एक बात साफ है कि विदेशी भी मारुति की कारों की जमकर पंसद कर रहे हैं।

महिंद्रा, टाटा और हुंडई को छोड़, 4.48 लाख विदेशियों ने खरीदीं इस कंपनी की कार; ये MG या टोयोटा नहीं

मारुति सुजुकी इंडिया ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में अपना अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट दर्ज किया। कंपनी ने FY2026 में 4.48 लाख यूनिट एक्सपोर्ट कीं। जबकि, FY2025 में कंपनी ने 3.33 लाख यूनिट एक्सपोर्ट की थीं। साथ ही, कंपनी लगातार 5वें साल भारत की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर बन गई। इस शानदार एक्सपोर्ट आंकड़े से एक बात साफ है कि विदेशी भी मारुति की कारों की जमकर पंसद कर रहे हैं। देश के कुल पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट में कंपनी की हिस्सेदारी 49% रही। कंपनी के एक्सपोर्ट को मेड-इन-इंडिया ई-विटारा से भी बढ़ावा मिला।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

यह कंपनी की पहली EV है, जिसे अब 44 देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। पहले यह 29 देशों में एक्सपोर्ट होती थी। ई- विटारा का प्रोडक्शन अगस्त 2025 में गुजरात में स्थित मारुति सुजुकी के हंसलपुर प्लांट में शुरू हुआ था। कंपनी की हालिया अर्निंग्स कॉल के दौरान चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने कहा था कि एक्सपोर्ट एक ऐसा सेक्टर है जिसकी देश के हितों के लिए जरूरत है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इसी अवधि के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 24.22 लाख यूनिट रही, जो FY2025 में 22.34 लाख यूनिट थी। घरेलू बिक्री 19.74 लाख यूनिट रही। फाइनेंशियल ईयर के लिए शुद्ध बिक्री 20.2% बढ़कर 17,43,695 मिलियन रुपए हो गई, जबकि शुद्ध लाभ अपने अब तक के सबसे हाई स्तर 1,44,454 मिलियन रुपए पर पहुंच गया।

कंपनी ने जनवरी से मार्च तिमाही में भी अपनी अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने 6.76 लाख यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11.8% ज्यादा है। घरेलू बिक्री 5.39 लाख यूनिट रही, जबकि एक्सपोर्ट ने 1.37 लाख यूनिट का रिकॉर्ड बनाया। इस तिमाही में शुद्ध बिक्री बढ़कर 5,00,787 मिलियन रुपए हो गई और ऑपरेटिंग प्रॉफिट रिकॉर्ड 44,092 मिलियन रुपए पर पहुंच गया। हालांकि, शुद्ध लाभ 6.9% गिरकर 35,905 मिलियन रुपए रह गया।

1.90 लाख पेंडिंग ऑर्डर
मारुति सुजुकी की कारों की डिमांड ने इसके वेटिंग पीरियड में भी इजाफा किया है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 खत्म होने तक कंपनी के पास कुल 1.90 लाख से ज्यादा कारों के ऑर्डर पेंडिंग रहे। कंपनी ने बताया कि डिमांड में तेजी रहने के बावजूद, उसके प्रोडक्शन में आने वाली दिक्कतों को एक बड़ी रुकावट के तौर पर बताया। कंपनी ने पेंडिंग ऑर्डर में छोटी कारों के सेगमेंट के लगभग 130,000 ऑर्डर शामिल थे। डीलरों के पास भी स्टॉक कम रहा, जो लगभग 12 दिनों का था। इससे पता चलता है कि सप्लाई मांग के हिसाब से पूरी तरह से नहीं हो पाई।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।